Trending

अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस.सोमनाथ होंगे शामिल

देहरादून : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के तीन दिवसीय 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि देश के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ शामिल होंगे। यह राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 से 30 नवम्बर तक उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित हो रहा है। जिसमें लगभगर 1500 सौ से अधिक प्रतिनिधि कार्यकर्ता शामिल होंगे। अधिवेशन की तैयारियां जोरो पर चल रही है।मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया किbआगामी 28 नवंबर को देवभूमि उत्तराखंड में अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में डॉ. एस. सोमनाथ शामिल होंगे और विद्यार्थी एवं प्राध्यापक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। भारतीय विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में उनका कार्य अनुकरणीय रहा है। देहरादून में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके मार्गदर्शन से देशभर के युवाओं को विज्ञान,अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त होगी।”उल्लेखनीय है कि डॉ.एस.सोमनाथ ने जनवरी 2022 से जनवरी 2025 तक इसरो का नेतृत्व करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाई। उनके मार्गदर्शन में चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग, आदित्य-एल 1 मिशन, एक्सपोसैट, आईएनसैट सहित कई महत्वपूर्ण उपग्रह मिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान आरएलवी-लेक्स, छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएसएलवी के विकास, राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति के विस्तार तथा निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के साथ इसरो की साझेदारी को सुदृढ़ करने में भी उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है,जो देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Back to top button