द इंडियन व्यू

हॉकी इंडिया ने शुरू किए हॉकी इंडिया लीग 2027 के लिए खिलाड़ी पंजीकरण, सितंबर में होगी नीलामी

हॉकी इंडिया ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2027 के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण प्रक्रिया का आधिकारिक आगाज कर दिया है। खिलाड़ी नीलामी सितंबर में आयोजित की जाएगी, जबकि पंजीकरण 15 मई को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुका है। 2024-25 सीजन…

Ragwendra P Singh
May 15, 2026
3 min read
हॉकी इंडिया ने शुरू किए हॉकी इंडिया लीग 2027 के लिए खिलाड़ी पंजीकरण, सितंबर में होगी नीलामी

हॉकी इंडिया ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2027 के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण प्रक्रिया का आधिकारिक आगाज कर दिया है। खिलाड़ी नीलामी सितंबर में आयोजित की जाएगी, जबकि पंजीकरण 15 मई को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुका है।

2024-25 सीजन में लीग की सफल वापसी और 2025-26 संस्करण की लोकप्रियता के बाद आगामी सीजन को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली हीरो हॉकी इंडिया लीग में भारत समेत दुनिया के कई प्रमुख हॉकी देशों के खिलाड़ी खेलेंगे।

हॉकी इंडिया के अनुसार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण खुले हैं। यह लीग विश्व हॉकी में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का बड़ा मंच प्रदान करती है।

@TheHockeyIndia

पुरुष वर्ग के पात्र देश

भारत, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, जर्मनी, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और जापान

महिला वर्ग के पात्र देश

भारत, नीदरलैंड, अर्जेंटीना, बेल्जियम, चीन, स्पेन, इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चिली, अमेरिका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जापान।

पंजीकरण से जुड़ी अहम जानकारी

पंजीकरण प्रारंभ: 15 मई, सुबह 11:00 बजे

पंजीकरण की अंतिम तिथि: 24 जुलाई, मध्यरात्रि

पिछले सीजन में हीरो हॉकी इंडिया लीग में 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें 500 से ज्यादा भारतीय पुरुष खिलाड़ी, 350 भारतीय महिला खिलाड़ी और 240 से अधिक विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इससे लीग की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक आकर्षण का अंदाजा लगाया जा सकता है।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/2055179669050413178

पिछले संस्करण में महिला वर्ग का खिताब एसजी पाइपर्स ने जीता था, जबकि पुरुष वर्ग में वेदांता कलिंगा लांसर्स चैंपियन बना था। हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “हीरो हॉकी इंडिया लीग ने खुद को विश्व हॉकी के सबसे रोमांचक मंचों में फिर से स्थापित किया है। पिछले सीजनों में खिलाड़ियों और दर्शकों का शानदार उत्साह देखने को मिला। हमें उम्मीद है कि 2027 संस्करण और भी बड़ा और प्रतिस्पर्धी होगा।”

हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा,“पिछले संस्करणों की सफलता ने लीग को नई पहचान दी है। खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि उन्हें इस मंच पर भरोसा है। यह लीग न केवल विश्वस्तरीय हॉकी को बढ़ावा देती है, बल्कि भारतीय हॉकी के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”

हीरो हॉकी इंडिया लीग 2027 में एक बार फिर दुनिया भर के उभरते और स्थापित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे, जिससे भारतीय हॉकी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।