द इंडियन व्यू

हैदर अली बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, पीसीबी ने किया निलंबित

पाकिस्तान क्रिकेट को उस समय झटका लगा जब उनके क्रिकेटर हैदर अली को यूके में रेप के आरोप के चलते अरेस्ट किया गया। पाकिस्तान की ए टीम यानी पाकिस्तान शाहीन इस समय यूके दौरे पर है, हैदर अली इसी टीम का हिस्सा थे। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
हैदर अली बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, पीसीबी ने किया निलंबित

पाकिस्तान क्रिकेट को उस समय झटका लगा जब उनके क्रिकेटर हैदर अली को यूके में रेप के आरोप के चलते अरेस्ट किया गया। पाकिस्तान की ए टीम यानी पाकिस्तान शाहीन इस समय यूके दौरे पर है, हैदर अली इसी टीम का हिस्सा थे।

साभार : गूगल

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तनी मूल की एक लड़की द्वारा रेस का आरोप लगाए जाने के बाद ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने हैदर अली को गिरफ्तार किया है। इस खबर के बाहर आते ही पाकिस्तान क्रिकेटर बोर्ड ने हैदर अली को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, हैदर को ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बेकेनहम मैदान पर गिरफ्तार किया, जहां 3 अगस्त को पाकिस्तान शाहीन और MCSAC के बीच मैच चल रहा था। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, "यह स्पष्ट रूप से एक पाकिस्तानी मूल की लड़की के खिलाफ बलात्कार का मामला है।"

सूत्रों ने पुष्टि की कि ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने हैदर का पासपोर्ट जब्त कर लिया है, लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वह जाँच में सहयोग करेगा और हैदर को केस लड़ने में मदद करेगा। इस बीच, पीसीबी ने हैदर अली को तब तक निलंबित कर दिया है जब तक उनका नाम साफ नहीं हो जाता। पीसीबी ने एक बयान में कहा, "यह जाँच पाकिस्तान शाहीन के हालिया इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई एक घटना से संबंधित है।

अपने सभी खिलाड़ियों के कल्याण और कानूनी अधिकारों को सुनिश्चित करने की अपनी जिम्मेदारी और देखभाल के कर्तव्य के अनुरूप, पीसीबी ने यह सुनिश्चित किया है कि हैदर अली को इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अपने अधिकारों की रक्षा के लिए उचित कानूनी सहायता मिले।"

बोर्ड ने कहा, "पीसीबी यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रियाओं और प्रक्रियाओं का पूरा सम्मान करता है और जाँच को अपनी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चलने देने के महत्व को स्वीकार करता है। तदनुसार, पीसीबी ने चल रही जाँच के परिणाम आने तक हैदर अली को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।