हैट्रिक हीरो हैरी केन, बायर्न म्यूनिख ने डबल जीत के साथ रचा इतिहास
स्टार फुटबॉलर हैरी केन की हैट्रिक से बायर्न म्यूनिख ने मौजूदा चैंपियन स्टटगार्ट को 3-0 से हराकर जर्मन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता और इस तरह से वर्तमान सत्र में घरेलू टूर्नामेंट जीतने का डबल पूरा किया। केन की…

स्टार फुटबॉलर हैरी केन की हैट्रिक से बायर्न म्यूनिख ने मौजूदा चैंपियन स्टटगार्ट को 3-0 से हराकर जर्मन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता और इस तरह से वर्तमान सत्र में घरेलू टूर्नामेंट जीतने का डबल पूरा किया।
केन की दूसरे हाफ में बनाई गई हैट्रिक ने बायर्न के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। इस बीच दोनों टीम के प्रशंसकों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए जर्मन फुटबॉल महासंघ (डीएफबी) के विरोध में नारे भी लगाए।

केन ने 55वें मिनट में माइकल ओलिस के क्रॉस पर हेडर से पहला गोल किया। इससे बायर्न के प्रशंसकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। इससे काफी धुआं हो गया और खेल रोकना पड़ा। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी केन ने 80वें मिनट में दूसरा गोल किया और फिर इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर हैट्रिक पूरी की। बायर्न म्यूनिख ने इससे पहले जर्मन लीग बुंडेसलिगा का खिताब जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
