द इंडियन व्यू

हिल्स ओपन में स्नेहा, प्रणवी और हिताशी ने बढ़ाया भारत का मान

भारतीय गोल्फर स्नेहा सिंह, प्रणवी उर्स, हिताशी बख्शी हिल्स ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन कट में जगह बनाने में सफल रही। स्नेहा ने पहले राउंड के 72 के स्कोर के बाद दूसरे राउंड में दो ओवर 73 का स्कोर बनाया और वह…

Ragwendra P Singh
August 24, 2025
1 min read
हिल्स ओपन में स्नेहा, प्रणवी और हिताशी ने बढ़ाया भारत का मान

भारतीय गोल्फर स्नेहा सिंह, प्रणवी उर्स, हिताशी बख्शी हिल्स ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन कट में जगह बनाने में सफल रही। स्नेहा ने पहले राउंड के 72 के स्कोर के बाद दूसरे राउंड में दो ओवर 73 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 22वें स्थान पर हैं। प्रणवी (76-72) और हिताशी (74-75) संयुक्त 41वें और संयुक्त 53वें स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

प्रतियोगिता में खेलने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ी अमनदीप द्राल (77-77), त्वेसा मलिक (79-76), अवनि प्रशांत (72-84) और वाणी कपूर कट से चूक गईं, जो सात ओवर पार पर गया था। वाणी दूसरे राउंड में रिटायर हो गईं थी। जर्मनी की लियोनी हार्म और स्वीडन की मेजा ऑर्टेनग्रेन संयुक्त बढ़त पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।