द इंडियन व्यू

हार्दिक पंड्या सहित अन्य भारतीय खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट के लिए एनसीए में

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय प्लेयर्स के पास एक लंबा ब्रेक है। एशियाई टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना था, लेकिन ये दौरा कैंसिल हो गया है। साभार : गूगल ऐसे में अब एक महीने के बाद टीम इंडिया…

Ragwendra P Singh
August 11, 2025
2 min read
हार्दिक पंड्या सहित अन्य भारतीय खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट के लिए एनसीए में

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय प्लेयर्स के पास एक लंबा ब्रेक है। एशियाई टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना था, लेकिन ये दौरा कैंसिल हो गया है।

साभार : गूगल

ऐसे में अब एक महीने के बाद टीम इंडिया सीधे टी20 एशिया कप में खेलेगी। इसी टूर्नामेंट से पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को फिटनेस टेस्ट पास करने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाना पड़ा है। इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आई है। कई और खिलाड़ियों को भी फिटनेस असेसमेंट टेस्ट से गुजरना है।

11 और 12 अगस्त को बेंगलुरु स्थित सीओई में उनका मूल्यांकन 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए होना है। एशिया कप के लिए उनकी फिटनेस निर्धारित करने में ये असेसमेंट टेस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पांड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

अगले साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप खेलना है और उस मेगा इवेंट में वे बहुत अहम खिलाड़ी होंगी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिली जीत में हार्दिक पांड्या का अहम योगदान रहा था। आईपीएल 2025 के समापन के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जुलाई के मध्य से मुंबई में ट्रेनिंग शुरू की थी, लेकिन फिर एक छोटा ब्रेक उन्होंने लिया था।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या एनसीए में फिटनेस मूल्यांकन से गुजरेंगे, जहां कई अन्य भारतीय खिलाड़ी या तो पहले ही अपने टेस्ट पूरे कर चुके हैं या टूर्नामेंट से पहले ऐसा करने की कतार में हैं।

भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहता है कि ऑलराउंडर आने वाले इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए अपने पीक फिटनेस पर रहे। उनकी चोट का खामियाजा भारत वनडे विश्व कप 2023 में भुगत चुका है। श्रेयस अय्यर फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं, जबकि टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।