द इंडियन व्यू

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास: रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ बनीं भारत की 'टी-20 रन मशीन'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भारत को 6 विकेट से हार मिली। इस मैच में भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला भी नहीं चला। वह मात्र 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। मगर इन 13 रनों के दम पर ही वह इतिहास रचने में…

Ragwendra P Singh
April 18, 2026
2 min read
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास: रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ बनीं भारत की 'टी-20 रन मशीन'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भारत को 6 विकेट से हार मिली। इस मैच में भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला भी नहीं चला। वह मात्र 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। मगर इन 13 रनों के दम पर ही वह इतिहास रचने में कामयाब रही।

स्मृति मंधाना रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। भारत ने डर्बन में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 157 रन बनाए थे, मेजबान साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में इसे चेज कर 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

रोहित शर्मा, जिन्होंने 2025 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, उन्होंने अपने करियर में 159 मैचों में 4231 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक थे। अब मंधाना ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय उप-कप्तान के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, 161 टी-20 मैचों में स्मृति मंधाना ने 30.53 के औसत और 124.45 के स्ट्राइक रेट से 4,244 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 33 अर्धशतक भी हैं।

साभार : गूगल

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 157 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। मंधाना के जल्दी आउट होने के बावजूद शैफाली वर्मा नहीं रुकी। उन्होंने 34 रन बनाए, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 36 रनों की पारी खेल उनका साथ दिया। नंबर-4 पर उतरीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 रनों की पारी खेली, वह अंत तक नाबाद रहीं। निचले क्रम के बल्लेबाजों से साथ ना मिलने की वजह से हरमन भारत को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा पाईं।

158 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के लिए ओपनिंग बैटर व कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 51 रन बनाए। लौरा वोल्वार्ड्ट का साथ एनेरी डर्कसेन ने 44 रनों की पारी खेलकर दिया। एनेरी डर्कसेन अंत तक नाबाद रही और आखिरी ओवर में टीम की जीत सुनिश्चित की।

भारत गेंदबाजी में भी साउथ अफ्रीका पर कोई दबाव नहीं बना पाया। श्रेयंका पाटिल ने जरूर 2 विकेट लिए, मगर उनके अलावा भारतीय गेंदबाजी फीकी नजर आई। दूसरा टी20 इसी मैदान पर 19 अप्रैल को खेला जाना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।