द इंडियन व्यू

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास : इंग्लैंड में सबसे सफल विदेशी ओपनर बनीं

भारतीय स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सफल ओवरसीज ओपनर बन गई हैं। इंग्लैंड दौरे में दुनिया की सबसे सफल ओपनर। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
2 min read
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास : इंग्लैंड में सबसे सफल विदेशी ओपनर बनीं

भारतीय स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सफल ओवरसीज ओपनर बन गई हैं। इंग्लैंड दौरे में दुनिया की सबसे सफल ओपनर। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में हासिल की है।

साभार : गूगल

भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की है। इससे पहले भारतीय महिलाओं ने पहली बार इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर टी20 सीरीज में हराया था। तीसरे वनडे में मंधाना ने 54 गेंद में 45 रन बनाए।

इस तरह इंग्लैंड में बतौर ओपनर उन्होंने 715 रन बना लिए हैं जो अब तक किसी भी ओवरसीज ओपनर के बनाए सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने भारत की ही पूनम राउत को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। मंधाना ने प्रतीका रावल के साथ पारी की शुरुआत की। उन्होंने पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। मंधाना इंग्लैंड में वनडे फॉर्मेट में भारत की सबसे सफल ओपनर भी बन गई हैं।

तीसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 102 रन की तेज और शानदार शतकीय पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक बनाए। मंधाना के अलावा हरलीन देओल ने भी 45 रन की पारी खेली।

ऋचा घोष ने सिर्फ 18 गेंद में 38 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के थे। जीत के लिए 319 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 305 रन ही बना सकी।

कप्तान नैट स्कीवर ब्रंट सिर्फ 2 रन से शतक बनाने से चूक गईं। एम्मा लैंब ने 68 और एलिस डेविडसन रिचर्ड्स ने 44 रन बनाए। भारत ने इस निर्णायक वनडे को 13 रन से जीतकर 2-1 से वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।