स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी से रूबरू हुए पीएम मोदी, न्यूजीलैंड में देखी खास प्रदर्शनी
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के नवीनतम खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के सहयोग से किया जा रहा है। पीएम अपने तीन…

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के नवीनतम खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के सहयोग से किया जा रहा है।
पीएम अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड में हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का यह 40 वर्षों में पहला दौरा है। खेल उपकरण प्रदर्शनी में उनके साथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी थे।

विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस लक्सन के साथ खेल उपकरणों से जुड़ी प्रदर्शनी का दौरा किया। इन दोनों नेताओं ने न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों और खेल जगत की हस्तियों द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अत्याधुनिक खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी को देखा।’’
https://twitter.com/MEAIndia/status/2075811676461699080
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
