जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 7 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। नए सत्र के लिए टीमों के गठन की दिशा में यह अगला बड़ा कदम होगा।
आगामी सत्र में पुरुष वर्ग में छह और महिला वर्ग में चार फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। लीग के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतिभाओं को प्रमुख मंच उपलब्ध कराने की परंपरा जारी रहेगी। तैयारियां तेज होने के साथ ही फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के आपसी आदान-प्रदान और उन्हें टीम में बनाए रखने की प्रक्रिया पूरी करेंगी। इसके बाद उनका ध्यान नीलामी पर होगा।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार, फ्रेंचाइजी को अपने प्रस्तावित खिलाड़ी आदान-प्रदान की जानकारी 29 नवंबर 2026 तक सीधे संबंधित फ्रेंचाइजी को देनी होगी। आधिकारिक ट्रेडिंग विंडो 29 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे खुलेगी और 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे बंद होगी।
इसके बाद फ्रेंचाइजी को 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक खिलाड़ियों को स्थायी रूप से टीम से रिलीज करने की जानकारी हीरो हॉकी इंडिया लीग को देनी होगी और अपनी अंतिम टीम सूची जमा करनी होगी। उसी दिन शाम 5 बजे हीरो हॉकी इंडिया लीग सभी फ्रेंचाइजी को नीलामी के लिए तैयार संयुक्त खिलाड़ी सूची उपलब्ध कराएगी।
इसके बाद फ्रेंचाइजी के पास 3 दिसंबर को शाम 5 बजे तक उन खिलाड़ियों की सूची जमा करने का समय होगा, जिन्हें वे पिछले सत्र में अपनाई गई प्रक्रिया के अनुसार नीलामी के लिए पंजीकृत सूची से हटाना चाहती हैं। रांची रॉयल्स की पुरुष टीम और हीरो हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग काउंसिल की टीम के खिलाड़ी भी नीलामी की सूची में शामिल होंगे।
भारतीय महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने लीग की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि हीरो हॉकी इंडिया लीग एक और सत्र के लिए लौट रही है।
यह लीग भारतीय खिलाड़ियों के लिए दुनिया के कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का एक महत्वपूर्ण मंच रही है। विशेष रूप से महिला प्रतियोगिता हमें अपनी प्रतिभा दिखाने और अधिक युवा लड़कियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करने का शानदार अवसर देती है।”
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी लीग की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने भारतीय हॉकी के पूरे तंत्र को मजबूत करने में लीग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
हरमनप्रीत ने कहा, “यह शानदार खबर है कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जनवरी में वापस आ रही है। हर सत्र के साथ प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ता है और भारतीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ मैदान साझा करने का अवसर मिलता है। यह अनुभव बेहद मूल्यवान है क्योंकि हम बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियां कर रहे हैं।”
इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी सैम वार्ड ने भी लीग की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग इस साल आयोजित हो रही है।
इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना शानदार अनुभव है और मैं जनवरी में तीसरे सत्र के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हॉकी के लिए यह बहुत बड़ा टूर्नामेंट है, जो दुनिया के सभी बेहतरीन खिलाड़ियों को एक मंच पर लाता है।”
2026-27 सत्र के लिए पुरुष वर्ग में प्रत्येक फ्रेंचाइजी की वेतन सीमा चार करोड़ रुपये और महिला वर्ग में दो करोड़ रुपये तय की गई है। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के आधार मूल्य दो लाख, पांच लाख और 10 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इससे फ्रेंचाइजी को तय वित्तीय सीमा के भीतर अपनी टीम बनाने के लिए अलग-अलग श्रेणियां उपलब्ध होंगी।
हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा, “हीरो हॉकी इंडिया लीग ने देश में पेशेवर हॉकी के पूरे तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने का काम किया है। हमें 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और समयसीमा की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।
इससे फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों की योजना बनाने में मदद मिलेगी। हम एक और रोमांचक सत्र की उम्मीद कर रहे हैं, जो उभरती भारतीय प्रतिभाओं को मूल्यवान अवसर देगा, हमारे खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाएगा और देश में इस खेल के विकास को और मजबूती प्रदान करेगा।”
खिलाड़ियों की नीलामी 7 दिसंबर को और लीग की शुरुआत जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में होने के साथ हीरो हॉकी इंडिया लीग के नए सत्र की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
