द इंडियन व्यू

इटली ने दक्षिण कोरिया को हराकर डेविस कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मैटियो बेरेटिनी और एंड्रिया वावास्सोरि की निर्णायक युगल मैच में जीत से तीन बार के मौजूदा चैंपियन इटली ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Prakhar
November 26, 2026
1 min read
इटली ने दक्षिण कोरिया को हराकर डेविस कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मैटियो बेरेटिनी और एंड्रिया वावास्सोरि की निर्णायक युगल मैच में जीत से तीन बार के मौजूदा चैंपियन इटली ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

एकल में दोनों टीम ने एक-एक मैच जीता था जिसके बाद बेरेटिनी और वावस्सोरि ने चुंग ह्योन और क्वोन सून-वू को 7-6 (2), 7-6 (11) से हराकर इटली को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

इससे पहले लोरेंजो मुसेटी ने हांग सेओंग-चान को 6-0, 7-6 (5) से हराकर इटली को बढ़त दिलाई लेकिन विश्व में 156वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी क्वोन ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता फ्लेवियो कोबोली को 2-6, 7-6 (3), 7-6 (5) से हराकर दक्षिण कोरिया को वापसी दिलाई।

डेविस कप में क्वोन की एकल में यह लगातार छठी जीत थी। सेमीफाइनल में मेजबान इटली का मुकाबला चेकिया (पूर्व नाम चेक गणराज्य) से होगा, जिसने मंगलवार को कनाडा को 2-0 से हराया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।