द इंडियन व्यू

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

Prakhar
November 26, 2026
1 min read
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

मौजूदा विश्व बिलियर्ड्स विजेता आडवाणी ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व स्नूकर चैंपियन नील रॉबर्टसन को 5-2 से हराया।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने जो पेरी को 5-1 से आसानी से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पेरी ने मौजूदा विश्व स्नूकर चैंपियन वू यिज़े को 5-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

एक अन्य सेमीफाइनल में ड्रैगो ने बड़ा उलटफेर करते हुए रॉनी ओसुलिवन को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। स्नूकर 900 प्रारूप में खिलाड़ियों को प्रत्येक शॉट 20 सेकंड के भीतर लेना होता है और प्रत्येक फ्रेम 15 मिनट का होता है।

समय समाप्त होने पर जो खिलाड़ी आगे होता है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। आडवाणी की इस जीत का मतलब यह भी है कि भारत 2027 में पहली बार क्रूसिबल कप मेजबानी करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए भारत को गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की दरकार

भारत को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी जिससे पहले टीम प्रबंधन गेंदबाजी आक्रमण को लेकर कशमकश में है।