द इंडियन व्यू

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

Prakhar
November 26, 2026
2 min read
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

बुधवार को जिनेवा में खेले गए इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने जोखिम लेने से परहेज किया और 20 चालों के बाद अंक बांटने पर सहमति जताई। इसके साथ ही चैंपियनशिप की शुरुआती दोनों बाजियां बराबरी पर खत्म हुई हैं। अब दोनों खिलाड़ियों की नजर गुरुवार को होने वाली तीसरी बाजी में बढ़त हासिल करने पर होगी।

दूसरी बाजी में मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश सफेद मोहरों के साथ उतरे। उन्होंने शुरुआत में लंदन सिस्टम अपनाया। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती चालों में काफी सतर्कता दिखाई और अपने मोहरों को विकसित करने पर ध्यान दिया।

सिंदरोव ने सातवीं चाल में ही अपनी वजीर को बाहर निकाल लिया। इसके बाद 10वीं चाल तक उन्होंने किंग साइड कैसलिंग भी कर ली, जिससे उनके दोनों हाथी आपस में जुड़ गए।

गुकेश ने पहले मुकाबले की तरह इस बार भी शुरुआती चालों में काफी समय लिया। पहले गेम में उन्हें लंबे समय तक रक्षात्मक खेल दिखाना पड़ा था। दूसरी बाजी में भी उनका समय तेजी से कम हुआ। एक समय उनके पास लगभग 55 मिनट बचे थे, जबकि सिंदारोव के पास करीब एक घंटा 26 मिनट का समय शेष था।

सफेद मोहरों के साथ खेलने के कारण गुकेश के पास पहली चाल चलने का फायदा था। भारतीय खिलाड़ी इस बढ़त का इस्तेमाल कर मैच में शुरुआती बढ़त हासिल करना चाहते थे, लेकिन सिंदारोव ने उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं दिया।

दोनों खिलाड़ियों ने बिना अनावश्यक जोखिम उठाए मुकाबले को आगे बढ़ाया। आखिरकार 20 चालों के बाद दोनों ने ड्रॉ स्वीकार कर लिया। इस तरह शुरुआती दो मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक अंक है। अब गुरुवार को होने वाली तीसरी बाजी में दोनों की कोशिश इस बराबरी को तोड़कर पहली जीत दर्ज करने की होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए भारत को गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की दरकार

भारत को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी जिससे पहले टीम प्रबंधन गेंदबाजी आक्रमण को लेकर कशमकश में है।