स्पेशल टॉस्क फोर्स ने साइबर ठगी गिरोह के मास्टर माइंड को किया गिरफ्तार
देहरादून : एसटीएफ ने 2024 में दर्ज एक साइबर ठगी के मामले की जांच शुरू की, जांच में सामने आया कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी गिरोह सक्रिय है और उत्तराखंड में भी गिरोह ने जाल बिछा रखा रखा है। पुलिस ने एक…

देहरादून : एसटीएफ ने 2024 में दर्ज एक साइबर ठगी के मामले की जांच शुरू की, जांच में सामने आया कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी गिरोह सक्रिय है और उत्तराखंड में भी गिरोह ने जाल बिछा रखा रखा है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठग गिरोह का सदस्य है।
एटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आज मीडिया को इसकी जानकारी दी। बताया कि फर्जी महिला डॉक्टर के दस्तावेज तैयार कर फेस बुक पर फ्रेंड बनाकर ठगी का खेल शुरू किया जाता था। उन्होंने बताया कि देहरादून के एक व्यक्ति ने माह दिसंबर में मामला दर्ज कराया। बताया कि माह नवंबर 2024 में सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली जो महिला डॉ. लवेत गिब्सन के नाम से थी। उसने स्वयं को आईजीआई एयरपोर्ट का कस्टम ऑफिसर बताने के साथ ही वित्त मंत्रालय से जुड़ा बताया। सरकारी एजेंसियों नाम पर उससे 50 लाख की ठगी की गई है।
प्रकरण के निस्तारण के लिए प्रवेक्षण पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा मिश्रा व विवेचना निरीक्षक साइबर क्राइम विकास भारद्वाज को सौंपी गई। साईबर क्राइम पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बैंक खातों, रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर, व्हाट्सअप की जानकारी जुटाई। जानकारी मिली कि साइबर अपराधियो ने घटना में पीड़ित से कस्टम ऑफिसर अन्य सरकारी कर्मचारियों का प्रतिरूपण कर के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानान्तरित करवाई।
विवेचना के दौरान साईबर थाना पुलिस टीम द्वारा अभियोग में प्रकाश में आए बैंक खातों और मोबाइल नम्बरों का सत्यापन किया गया । पुलिस टीम ने तकनीकी, डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना के मास्टर मांइड व मुख्य आरोपी ओम शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी राम पार्क, पुलिस स्टेशन लोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की पहचान हुई। आरोपित ने बैंको खाता प्रयोग कर पीड़ित से भावनात्मक ब्लैकमेल कर कुल 50 लाख रूपये धोखाधड़ी से स्थानान्तरित करवााये गये को चिन्ह्ति करते हुये अभियुक्त की तलाश जारी की। साक्ष्य एकत्रित कर अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त ओम शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा को पुलिस स्टेशन न्यू उस्मानपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल बरामद हुआ।
प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपित ने साइबर अपराध में जिन बैंक खातों को बेचा, उसमें मात्र 2-4 माह में ही लाखों रूपयों का लेन-देन होना प्रकाश में आया है। जांच में में यह भी सामने आया कि आरोपित के बैंक खाते के विरुद्ध देश के कई राज्यों में कुल 4 साइबर अपराध कश्मीर, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात में दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
