सौरभ-सुरूचि ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
सौरभ चौधरी और सुरूचि इंदर सिंह ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में बुधवार को चीनी ताइपै को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग का कांस्य पदक जीता। साभार : गूगल लियू हेंग यू और सियेह सियांग चेन को दोनों ने 17 .9 से…

सौरभ चौधरी और सुरूचि इंदर सिंह ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में बुधवार को चीनी ताइपै को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग का कांस्य पदक जीता।

लियू हेंग यू और सियेह सियांग चेन को दोनों ने 17 .9 से हराया। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता था। भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग दौर में पांचवां स्थान हासिल किया जब सुरूचि ने 292 और सौरभ ने 286 स्कोर किया।
दोनों का स्कोर 578 रहा और आठ टीमों के पदक दौड़ में जगह बनाने के समय वे पांचवें स्थान पर थे। इस साल चार विश्व कप पदक जीत चुकी सुरूचि ने क्वालीफिकेशन दौर में परफेक्ट 100 के साथ शुरूआत की। दूसरे में 94 और तीसरे में 98 स्कोर किया। चौधरी का स्कोर 95, 96 और 95 रहा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
