द इंडियन व्यू

सेवानिवृत्त आईएएस राम बहादुर यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह उपाध्यक्ष नामित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम बहादुर को सह उपाध्यक्ष नामित किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन…

Ragwendra P Singh
August 6, 2025
1 min read
सेवानिवृत्त आईएएस राम बहादुर यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह उपाध्यक्ष नामित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम बहादुर को सह उपाध्यक्ष नामित किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलगी और युवाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

वहीं रामबहादुर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रदेश में खेलों का दायरा बढ़े, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलें। रामबहादुर को इसी के साथ देवीपाटन मंडल का प्रभारी भी बनाया गया है। 

बताते चले कि राम बहादुर ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में कई अहम पदों पर कार्य किया है, जिनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण और गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद शामिल हैं। गोंडा के जिलाधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल आज भी जिले के समग्र विकास कार्यों के लिए याद किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।