सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने पकड़ा गया 48 किलो गांजा
जयपुर : राजस्थान में पनप रहे मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की टीम ने चित्तौड़ जिले में स्थित आदित्य केमिकल्स गोदाम से 48 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस दौरान सीबीएन की टीम…

जयपुर : राजस्थान में पनप रहे मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की टीम ने चित्तौड़ जिले में स्थित आदित्य केमिकल्स गोदाम से 48 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस दौरान सीबीएन की टीम ने दो लोगों को डिटेन किया। इनसे फैक्ट्री मालिक सहित गांजे के बारे में पूछताछ की जा रही है।
उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि मादक पदार्थ के खिलाफ सीबीएन का विशेष अभियान चल रहा है। अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने 29 मई को चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) स्थित आदित्य केमिकल्स गोदाम के परिसर में बने एक कमरे में छापा मारा। यहां से टीम को 48.890 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया तथा दो व्यक्तियों को डिटेन किया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से टीम को 4 बैग मिले, जिस में बड़ी संख्या में गांजा भरा हुआ था। जिस पर पूरा माल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में टीम ने भवानीमंडी सेल के अधिकारियों के साथ मिल कर ग्राम-मेलखेड़ा तहसील-शामगढ़ जिला-मंदसौर मध्यप्रदेश में स्थित एक घर पर छापा मारा जहां पर से टीम को 11.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जहां से टीम ने एक को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
