सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की 15 सदस्यीय टीम दुबई में जुटेगी
सूर्यकुमार यादव की कप्तान वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम 9 सितंबर से खेले जाने वाले टी20 एशिया कप 2025 के लिए चार सितंबर को दुबई में एकत्रित होगी। आमतौर पर निर्धारित परंपरा से हटकर खिलाड़ी अपने-अपने स्थानों से सीधे दुबई…

सूर्यकुमार यादव की कप्तान वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम 9 सितंबर से खेले जाने वाले टी20 एशिया कप 2025 के लिए चार सितंबर को दुबई में एकत्रित होगी। आमतौर पर निर्धारित परंपरा से हटकर खिलाड़ी अपने-अपने स्थानों से सीधे दुबई पहुंच कर वहां टीम से जुड़ेंगे।

इससे पहले अमूमन टीम रवाना होने से पहले मुंबई में एकत्रित होती थी। यह निर्णय व्यवस्था तथा खिलाड़ियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘सभी खिलाड़ी चार सितंबर की शाम तक दुबई पहुंच जाएंगे और पहला नेट सत्र पांच सितंबर को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) एकेडमी में आयोजित किया जाएगा।
लॉजिस्टिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई पहुंचने के लिए कहा जाएगा।’’ उन्होंने आगे बताया, ‘‘ज़ाहिर है टीम के कुछ सदस्य मुंबई से रवाना होंगे, लेकिन कुछ अन्य सदस्यों का मानना है कि पहले मुंबई पहुंचकर दुबई के लिए उड़ान भरना समझ से परे है।
वैसे भी दुबई पहुंचने में अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तुलना में कम समय लगता है।’’ भारत टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा और उसके बाद 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। सुपर फोर चरण से पहले उसका तीसरा ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा गुरुवार को शुरू हुए दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में उत्तर क्षेत्र की तरफ से पूर्व क्षेत्र के खिलाफ, जबकि कुलदीप यादव मध्य क्षेत्र की तरफ से उत्तर पूर्व क्षेत्र के खिलाफ खेल रहे हैं।
जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल प्रसिद्ध कृष्णा या वॉशिंगटन सुंदर नेट गेंदबाज के तौर पर मुख्य टीम के साथ यात्रा करेंगे तो उन्होंने इससे इनकार किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
