द इंडियन व्यू

सुशांत का आक्रामक अंदाज, लखनऊ फाल्कन की 7-1 से जीत

लखनऊ। सुशांत के आक्रामक अंदाज से लखनऊ फाल्कन क्लब ने चौक स्टेडियम में खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग में कालिंदी क्लब के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की। लखनऊ फाल्कन क्लब की जीत में सुशांत ने 20वें, 38वें व 52वें मिनट में…

Ragwendra P Singh
July 28, 2025
1 min read
सुशांत का आक्रामक अंदाज, लखनऊ फाल्कन की 7-1 से जीत

लखनऊ। सुशांत के आक्रामक अंदाज से लखनऊ फाल्कन क्लब ने चौक स्टेडियम में खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग में कालिंदी क्लब के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की। लखनऊ फाल्कन क्लब की जीत में सुशांत ने 20वें, 38वें व 52वें मिनट में प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस को छकाते हुए 3 गोल दागे।

जिला फुटबॉल लीग

इसके अलावा सग़ुबर ने 60वें, नैनेडो ने 63वें, जेबरसन ने 80वें और साबिक ने 84वें मिनट में एक-एक गोल करने में सफलत हासिल की। इससे पूर्व दिन के पहले मैच में पहले मैच में टेक्ट्रो क्लब ने चौस क्लब को 6–0 से शिकस्त दी।

विजेता की ओर से हिमांशु थापा ने नौवें, आर्यन ने 29वें, सतीश ने 43वें, आदित्य ने 53वें, कमल ने 68वें और वीरेन्द्र ने 73वें मिनट में गोल किए। लीग में मंगलवार को डिवाइन क्लब बनाम कालिंदी क्लब और अलीगंज वॉरियर क्लब बनाम टेक्ट्रो क्लब के बीच मैच होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।