द इंडियन व्यू

सुपर शतरंज क्लासिक : आर प्रज्ञानानंदा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में फिरोजा को रोका

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने यहां सुपर शतरंज क्लासिक के पहले दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों से उबरते हुए ड्रॉ खेला। बाजी एक समय नीरस ड्रॉ की ओर बढ़ रही थी लेकिन प्रज्ञानानंदा…

Ragwendra P Singh
May 15, 2026
1 min read
सुपर शतरंज क्लासिक : आर प्रज्ञानानंदा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में फिरोजा को रोका

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने यहां सुपर शतरंज क्लासिक के पहले दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों से उबरते हुए ड्रॉ खेला।

बाजी एक समय नीरस ड्रॉ की ओर बढ़ रही थी लेकिन प्रज्ञानानंदा ने इसके बाद फिरोजा को मजबूत स्थिति में आने का मौका दे दिया लेकिन अंतत: 60 चाल के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा।

अन्य मुकाबलों में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने नीदरलैंड के अनीष गिरी को बराबरी पर रोका जबकि विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और रोमानिया के डिएक बोगडेन डेनियल की बाजी भी ड्रॉ रही।

साभार : गूगल

अंतिम समय में टूर में जगह बनाने वाले नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट और अमेरिका के शीर्ष वरीय फाबियानो करुआना की बाजी भी ड्रॉ रही। अमेरिका के वेस्ली सो और जर्मनी के विन्सेंट केमर का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।