द इंडियन व्यू

सुनिधि चौहान, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया ने यूपी टी-20 लीग की ओपनिंग में मचाया धमाल

यूपी टी-20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर सुनिधि चौहान, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया ने लाइव परफॉर्मेस देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। फिल्म 'परम सुंदरी' की स्टार कास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने मौजूदगी दर्ज…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
2 min read
सुनिधि चौहान, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया ने यूपी टी-20 लीग की ओपनिंग में मचाया धमाल

यूपी टी-20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर सुनिधि चौहान, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया ने लाइव परफॉर्मेस देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। फिल्म 'परम सुंदरी' की स्टार कास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने मौजूदगी दर्ज करवाई।

@TeamTamannaah

ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी सुरीली आवाज का जलवा बिखेरा। उन्होंने डिस्को दीवाने और झूम बराबर झूम आदि गाना गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया है।

https://twitter.com/TeamTamannaah/status/1957110414912979302

सिंगर सुनिधि चौहान ने “देसी गर्ल” और “मतलबी” जैसे गानों से महफिल सजाई, जबकि दिशा पाटनी ने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीता। तमन्ना भाटिया ने “यूपी बिहार लूटने” और “स्त्री 2” के गानों पर धमाकेदार डांस किया, वहीं जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने “परम सुंदरी” जैसे गानों पर जमकर रंग जमाया।

https://twitter.com/TeamTamannaah/status/1957108298207158443

दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया ने परफार्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। जब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हुस्न का मजा आंखों से लीजिए पर परफॉर्मेंस दी तो स्टेडियम में मौजूद दर्शक खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गए।

शाम की खास झलक रही जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी, जिन्होंने “परम सुंदरी” और अन्य हिट गानों पर स्टेज पर जबरदस्त धमाल मचाया।

https://twitter.com/tamannaahspeakh/status/1957116460918341999

आतिशबाजी और लाइट शो ने इस समारोह को किसी फिल्मी अवॉर्ड नाइट से कम नहीं बनाया। पूरा स्टेडियम रंग-बिरंगी रोशनी और म्यूज़िक की धुनों से सराबोर हो गया।

फिल्म परम सुंदरी का प्रमोशन करने के लिए लखनऊ पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने दर्शकों से बातचीत करते हुए परफॉर्मेंस दी।

साभार : गूगल

फिर मंच पर आएं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपी टी20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान सभी टीम के कप्तान के साथ मंच पर आएं।

@t20uttarpradesh

इस मौके पर राजीव शुक्ला ने कहा,“यूपी टी-20 लीग न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए त्योहार है, यह राज्य की युवा प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच भी है। आने वाले समय में यहां से कई नए सितारे भारतीय क्रिकेट को रोशन करेंगे।”

https://www.instagram.com/reel/DNdUVsyo0rf/

इस कार्यक्रम को देखने व लिए बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। उस कारण शहीद पथ पर 2 किलो मीटर से ज्यादा लंबा जाम लगा था। जिसमें लोग फंसकर परेशान होते रहे। बता दे कि लीग मैच में कुल 30 मैच खेले जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।