सुंदरबन दुनिया का सबसे सुंदर क्षेत्र, इसके विकास में बंगाल सरकार विफल : भूपेंद्र यादव
कोलकाता : सुंदरबन दुनिया का सबसे सुंदर क्षेत्र है लेकिन इसके विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने में पश्चिम बंगाल सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। यह आराेप केंद्रीय पर्यावरण, वन और…

कोलकाता : सुंदरबन दुनिया का सबसे सुंदर क्षेत्र है लेकिन इसके विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने में पश्चिम बंगाल सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। यह आराेप केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने राज्य की ममता सरकार पर लगाए। शनिवार को वह वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर आयाेजित बैठक में शामिल हाेने के लिए पश्चिम बंगाल के सुंदरवन पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में सुंदरबन के विकास को लेकर राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।
भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार वन्य क्षेत्रों के विकास के लिए फंड दे रही है। उन्होंने विशेष रूप से सुंदरबन का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र न केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां पर्यटन और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुंदरबन में बड़े पैमाने पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और वन्य जीव संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
भूपेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सुंदरबन क्षेत्र में विकास की बजाय अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय सामाजिक तत्वों की ओर से लगातार अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और वन्य जीवों को नुकसान पहुंच रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल सरकार कदम उठाए या नहीं, लेकिन केंद्र सरकार सुंदरबन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सुंदरबन को दुनिया के सबसे सुंदर और संरक्षित क्षेत्रों में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।----------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
