सीतापुर में पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25,000 का इनामी गिरफ्तार
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आरिफ को लहरपुर के…

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आरिफ को लहरपुर के महुताला मोड़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी जेठरा का रहने वाला है।
आरोपी आरिफ 30 अप्रैल को थाना लहरपुर क्षेत्र में एक महिला का कुंडल लूटकर फरार हो गया था। इस मामले में आरोपी पर लहरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस घटना को लेकर आरोपी पर बाद में 25,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
आरोपी के कब्जे से 25 हजार रुपए नगद, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस जब्त किए गए। इसके अलावा एक मोबाइल भी बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि अभियुक्त शातिर अपराधी है। उस पर चोरी, लूट समेत अन्य आपराधिक धाराओं के तहत 12 मामले दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि 30 मई को लहरपुर और 2 मई को थाना तंबोर में कुंडल लूट की घटनाएं घटित हुई थी। जिसके संबंध में संबंधित थानों में अभियोग दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि सीतापुर के पुलिस अधीक्षक की ओर से एसओजी टीम, लहरपुर पुलिस और तंबोर पुलिस को लगाया गया था। इन घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
उन्होंने कहा इस दौरान आरोपी के बारे में जानकारी मिली कि वह मोटरसाइकिल से लखीमपुर खीरी से नहर के रास्ते लहरपुर आ रहा है। इस पर एसओजी और लहरपुर पुलिस टीम की ओर से नहर पर नाकाबंदी की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। इस पर आत्मरक्षा के लिए टीम ने आरोपी पर फायर किया। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा भाग निकला।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश का नाम आरिफ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। फरार हुए बदमाश की तलाश जारी है। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
