सीएमएस गोमतीनगर प्रथम और लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी बने विजेता
लखनऊ। सीएमएस गोमतीनगर प्रथम ने द्वितीय गीता सिंह स्मारक इंटर स्कूल जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 145 अंकों के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं क्लब/ अकादमी श्रेणी में लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी 183 अंक के साथ पहले…
लखनऊ। सीएमएस गोमतीनगर प्रथम ने द्वितीय गीता सिंह स्मारक इंटर स्कूल जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 145 अंकों के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं क्लब/ अकादमी श्रेणी में लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी 183 अंक के साथ पहले स्थान पर रही।
द्वितीय गीता सिंह स्मारक इंटर स्कूल जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप
लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी के द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में सीएमएस गोमतीनगर प्रथम 145 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।

इस श्रेणी में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल 106 अंक के साथ दूसरे व सेंट टेरेसा कॉलेज 90 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। क्लब/ अकादमी श्रेणी में लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी 183 अंक के साथ पहले जबकि सनराइज ताइक्वांडो अकादमी 135 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। जुगरान ताइक्वांडो अकादमी को 107 अंक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी रामू गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुंवर ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल, टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय ताइक्वांडो टीम की कोच संध्या भारती व राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच सुजीत बघेल की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का आकर्षण डैन ब्रो बाई मिस्टर ब्राउन की ओर से 100 किलो का केक रहा, जिसे विजेता खिलाड़ियों और अतिथियों ने मिलकर काटा।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन व लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में लखनऊ के 44 क्लब/स्कूल/अकादमी के 800 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर लखनऊ ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष मोहित कुमार व अध्यक्ष आनंद मणि जुगरान, सहित अन्य मौजूद थे। चैंपियनशिप में अरुण्य, प्रत्यक्ष, शिवांश राजपूत, चिन्मय सिंह, रूद्रवशी गिरि, सूर्यांशी, अजिका फैजल, रिद्धि गुप्ता, शिवान्या शुक्ला, ऋषिका मिश्रा, नायरा सिंह, ध्रुविका गुप्ता व अर्पिता मौर्या ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
