द इंडियन व्यू

सिलीगुड़ी में मोदी का टीएमसी पर हमला- इसबार बंगाल से ममता सरकार की विदाई तय

सिलीगुड़ी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद बंगाल से ममता सरकार का जाना तय है। टीएमसी के शासनकाल में पश्चिम बंगाल की स्थिति खराब…

Ragwendra P Singh
April 12, 2026
1 min read
सिलीगुड़ी में मोदी का टीएमसी पर हमला- इसबार बंगाल से ममता सरकार की विदाई तय

सिलीगुड़ी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद बंगाल से ममता सरकार का जाना तय है। टीएमसी के शासनकाल में पश्चिम बंगाल की स्थिति खराब हुई है और जनता ने पिछले वर्षों में इसकी बर्बादी देखी है।

 

पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन रविवार को सिलीगुड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग जिले की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन राज्य के समग्र विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल अपने खास वोट बैंक के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी के शासन में पश्चिम बंगाल की स्थिति खराब हुई है और जनता ने पिछले वर्षों में इसकी बर्बादी देखी है। उन्होंने कहा कि राज्य की ममता सरकार को 15 साल का हिसाब देना होगा।

 

अपने रोड शो का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि जनता ने जो प्यार और समर्थन दिया, उसे वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने दावा किया कि सिलीगुड़ी की उनकी यह जनसभा टीएमसी की नींद उड़ा देगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…