द इंडियन व्यू

हिमालय में आइस हॉकी को मिलेगी नई रफ्तार, खिलाड़ियों से लेकर रेफरी तक को मिलेगी ट्रेनिंग

रॉयल एनफील्ड ने हिमालय में अपने आइस हॉकी विकास कार्यक्रम के चौथे सत्र की घोषणा की है।

Prakhar
November 4, 2026
5 min read
हिमालय में आइस हॉकी को मिलेगी नई रफ्तार, खिलाड़ियों से लेकर रेफरी तक को मिलेगी ट्रेनिंग

नई दिल्ली : रॉयल एनफील्ड ने हिमालय में अपने आइस हॉकी विकास कार्यक्रम के चौथे सत्र की घोषणा की है।

● पहली बार विशेष गोलीप्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, 2026-27 सत्र के लिए लेह में 9 से 13 नवंबर तक होगा आयोजन। अंतरराष्ट्रीय गोलरक्षकप्र शिक्षक मैटडार्लो देंगे प्रशिक्षण।

इस पहल के माध्यम से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और मैच अधिकारियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय विशेषज्ञता और खेल कौशल को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा।

इस सत्र की शुरुआत पहली बार आयोजित किए जा रहे विशेष गोली प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी। यह कार्यक्रम 9 से 13 नवंबर, 2026 तक लेह स्थित नॉवांगदोरजेस्तोब्दान (एनडीएस) स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

● लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और गोलरक्षकों के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय खेल क्षमता का होगा विकास।

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में लेह, देहरादून और गुरुग्राम में प्रशिक्षकों, निर्णायकों और खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से प्रतिभाओं को जोड़ने वाली यह पहल क्षेत्र में शीतकालीन खेलों को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आवश्यक जमीनी स्तर की विशेषज्ञता को मजबूत करेगी।

● जनवरी-फरवरी 2027 में आयोजित होने वाली रॉयलएनफील्डआइसहॉकीलीग और हिमाचलप्रदेश की स्पीतिकपप्रतियोगिता होंगी सत्र के प्रमुख आकर्षण।

इसके बाद जनवरी-फरवरी 2027 में विकासात्मक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग (आरईआईएचएल) और स्पीतिकप का आयोजन किया जाएगा।

हरस्तर पर खेल कौशल का विकास

इस सत्र की शुरुआत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के साथ होगी, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल क्षमता का विकास करना और प्रतियोगिताओं के स्तर को बेहतर बनाना है। पहली बार गोलरक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसका नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय गोलरक्षक प्रशिक्षक मैट डार्लो करेंगे।

डार्लो लद्दाख और स्पीति के गोलरक्षकों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे इस क्षेत्र में गोलरक्षण के विशेष कौशल को विकसित करने में मदद मिलेगी।

खेल में लंबे समय तक प्रशिक्षण क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से इस सत्र के तहत प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के लिए भी व्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, निर्णायकों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी पीटरगेबी की होगी। वह अंतरराष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (आईआईएचएफ) से प्रमाणित पेशेवर हैं और खिलाड़ी, निर्णायक तथा निर्णायक प्रशिक्षक के रूप में उन्हें चारदशकों से अधिक का अनुभव है। वह लगातार दूसरे वर्ष इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

आइशरग्रुपफाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक बिदिशाडे ने कहा, “हिमालय में आइस हॉकी उन समुदायों का खेल है, जो इसे खेलते हैं। हमारी भूमिका उन्हें ऐसी क्षमताएं विकसित करने में सहयोग देना है, जिनके माध्यम से वे अपने स्तर पर इस खेल को आगे बढ़ा सकें।

चौथे सत्र में हमारा उद्देश्य इस खेल की नींव को मजबूत करने वाली स्थानीय विशेषज्ञता को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्थानीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को विश्वस्तरीय विशेष कौशल से सुसज्जित किया जाएगा।

इस सत्र में प्रशिक्षित होने वाला प्रत्येक खिलाड़ी और प्रशिक्षक हमें ऐसे खेल की दिशा में एक कदम आगे ले जाएगा, जिसका संचालन और विकास पूरी तरह स्थानीय समुदायों के हाथों में हो। साथ ही, यह वैश्विक शीतकालीन खेलों में भारत के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करेगा।”

इस सत्र के अंतर्गत जमीनी स्तर पर 'लर्नटूप्ले' प्रशिक्षण कार्यक्रम दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भारत की सर्वाधिक ऊंचाई पर आयोजित होने वाली आइस हॉकी प्रतियोगिताओं में शामिल रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग का आयोजन लेह में और स्पीति कप का आयोजन का जामें किया जाएगा।

लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और आइसहॉकी एसोसिएशन ऑफ लद्दाख के सहयोग से आयोजित होने वाली आरईआईएचएल तथा आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति (आईएचएएलएस) के साथ मिलकर आयोजित होने वाला स्पीति कप, दोनों ही रॉयल एनफील्ड के साथ साझेदारी के चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

जहां आरईआईएचएल क्षेत्र में शीतकालीन खेलों के माध्यम से उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक प्रमुख मंच बन चुकी है, वहीं स्पीति कप लोसर, लालुंग, केलांग, लाहौल और सगनम जैसे दूरदराज के गांवों में जमीनी स्तर पर खेल के प्रतिभागीदारी को बढ़ावा देता है।

रॉयल एनफील्ड सोशल मिशन की हिमालयी समुदायों के साथ भागीदारी खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं है। 'जर्नीइंगअक्रॉस द हिमालयाज' का तीसरा संस्करण 3 से 9 दिसंबर, 2026 तक नई दिल्ली के त्रावणकोरपैलेस में आयोजित किया जाएगा। यह समुदायों की भागीदारी से आयोजित होने वाला एक उत्सव है, जिसमें हिमालय और वहां के लोगों की कहानियों को सामने लाया जाएगा। इस उत्सव में आइसहॉकी से जुड़ा एक विशेष अनुभव भी शामिल होगा।

इसके अंतर्गत खिलाड़ियों के विश्राम कक्ष की प्रतिकृति तैयार की जाएगी, जिससे आगंतुकों को इस खेल से जुड़ने और हिमालयी समुदायों के जीवन में इसके महत्व को करी बसे समझने का अवसर मिलेगा।

तीसरे सत्र की प्रमुख उपलब्धियां

रॉयलएनफील्डआइसहॉकीलीग और स्पीतिकप के 2026 संस्करण में पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, स्पीतिकप में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता भी शामिल थी।

लद्दाख में लेह, नुब्रा, चांगथांग, शाम, खारू, द्रास, कारगिल, शकरचिक्तन और जांस्कर क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं, हिमाचलप्रदेश के स्पीतिक्षेत्र में लाहौल और सेंट्रल, पिन, शाम तथा तोदक्षेत्रों की टीमों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

आरईआईएचएल में पुरुषों की 11 और महिलाओं की पांच टीमों ने हिस्सा लिया। इस संस्करण में पहली बार खारू ने अपनी टीमें उतारीं। वहीं, स्पीतिकप की वरिष्ठ पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में लाहौल ने पहली बार भाग लिया।

आरईआईएचएल में पुरुष वर्ग का खिताब हुमासवॉरियर्स ने और महिला वर्ग का खिताबशा मईगल्स ने अपने नाम किया। स्पीतिकप में सेंट्रलजोन ने पुरुष और महिला, दोनों वर्गों के खिताब जीते, जबकि शामजोन ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

राष्ट्रीय योगासन में यूपी ने जीते 36 पदक, तीसरा स्थान हासिल किया

उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 36 पदक अपने नाम किए।

आईएफएल में पहली बार घरेलू मैदान पर उतरेगी समलेश्वरी एससी, डेम्पो से होगी भिड़ंत

समलेश्वरी एससी गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को राउरकेला के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 सत्र के मुकाबले में गोवा की दिग्गज टीम डेम्पोएससी का सामना करेगी।

उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट को बढ़ावा देने पर बनी सहमति

उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट खेल को व्यापक पहचान दिलाने और इसकी गतिविधियों को जिला स्तर तक विस्तार देने की दिशा में पहल तेज करने की तैयारी है।

स्टार्क ने जानसेन से छीनी नंबर-1 की कुर्सी, हार्मर को भी हुआ बड़ा फायदा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में फिर से टॉप स्थान हासिल कर लिया है।