उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट को बढ़ावा देने पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट खेल को व्यापक पहचान दिलाने और इसकी गतिविधियों को जिला स्तर तक विस्तार देने की दिशा में पहल तेज करने की तैयारी है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट खेल को व्यापक पहचान दिलाने और इसकी गतिविधियों को जिला स्तर तक विस्तार देने की दिशा में पहल तेज करने की तैयारी है।
टेनिकॉइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यूपी के पदाधिकारियों से की मुलाकात
इसी क्रम में टेनिकॉइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश टेनिकॉइट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर खेल के विकास की संभावनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों का स्वागत उत्तर प्रदेश टेनिकॉइट एसोसिएशन के चेयरमैन डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने किया।
इस बैठक में टेनिकॉइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमआर दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष एसपी गौड़ और सह-सचिव विजेंदर शामिल हुए। वहीं उत्तर प्रदेश टेनिकॉइट एसोसिएशन की ओर से सचिव सिकंदर विलियम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नदीम और सह-सचिव परवेज आलम खान मौजूद रहे।
इस दौरान बैठक में अधिक से अधिक युवाओं एवं नए खिलाड़ियों को इस खेल से जोड़ने, जिलों में खेल गतिविधियों को मजबूत करने और प्रदेशभर में इसके प्रचार-प्रसार को गति देने पर सहमति बनी।
चेयरमैन डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट के विकास और विस्तार के लिए एसोसिएशन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ काम करने को प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास होगा कि खेल को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इससे जुड़ने का अवसर मिले।
इसी के साथ बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में टेनिकॉइट की गतिविधियां शुरू करने और मौजूदा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं सभी पदाधिकारियोंने प्रदेश में टेनिकॉइट को मजबूत आधार देने और इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए मिलकर निरंतर काम करने का संकल्प लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जय नारायण मिश्र महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय, लखनऊ में 54वी वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन मुख्य अतिथि, रचना गोविल, पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, साई, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, लखनऊ के कर कमलो द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ
वेरोनिका वर्मा और दिविशा साहू ने 43वीं यू.पी. स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप–2026 में जीते पदक, लखनऊ का बढ़ाया गौरव
43वीं यू.पी. स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप–2026 का आयोजन 02 से 04 नवंबर, 2026 तक Allahabad Gymnastics Association द्वारा Khel Gaon Public School, KhelGaon, Prayagraj में किया गया।
राष्ट्रीय योगासन में यूपी ने जीते 36 पदक, तीसरा स्थान हासिल किया
उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 36 पदक अपने नाम किए।
आईएफएल में पहली बार घरेलू मैदान पर उतरेगी समलेश्वरी एससी, डेम्पो से होगी भिड़ंत
समलेश्वरी एससी गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को राउरकेला के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 सत्र के मुकाबले में गोवा की दिग्गज टीम डेम्पोएससी का सामना करेगी।
