द इंडियन व्यू

अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, शमी-श्रीनाथ के खास क्लब में बनाई जगह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज के दमदार प्रदर्शन के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम पहले वनडे में 185 रन ही बना सकी।

Prakhar
November 4, 2026
2 min read
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, शमी-श्रीनाथ के खास क्लब में बनाई जगह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज के दमदार प्रदर्शन के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम पहले वनडे में 185 रन ही बना सकी।

अर्शदीप सिंह ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही अर्शदीप ने मोहम्मद शमी और जवागल श्रीनाथ के खास क्लब में जगह बनाई।

न्यूजीलैंड अपने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 40.2 ओवर में सिमट गई। युवा तेज गेंदबाज गुरनूर ने तीन और कंबोज ने दो विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की और से टिम साइफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली।

अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 4 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। वह जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी के बाद न्यूजीलैंड में 4 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने।

इससे पहले पूर्व तेज गेंदबाज श्रीनाथ ने ऑकलैंड में 2003 में 4 विकेट और 1995 में 4 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद शमी ने नैपियर में 4 विकेट झटके थे। अर्शदीप इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बुधवार को 4 विकेट लिए।

अर्शदीप सिंह बुधवार को ऑकलैंड वनडे में सबसे महंगे रहे। हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने विल यंग, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स और काइल जैमिसन को आउट किया।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कार्यभार प्रबंधन और चोट के कारण नहीं खेलने के बावजूद भारत के कम अनुभवी तेज गेंदबाजी आक्रमण ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने बादल छाए रहने और पिच से मिल रहे मूवमेंट का पूरा फायदा उठाया। अर्शदीप महंगे साबित हुए लेकिन वह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट लिए। गुरनूर (तीन) और कंबोज (दो) ने उनका अच्छा साथ दिया।

न्यूजीलैंड से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन का योगदान दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल में सजेगा महिला हॉकी का महाकुंभ, छह देशों के बीच होगी खिताबी जंग

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरा और कुल मिलाकर चौथा खिताब जीतने की कवायद में 19 नवंबर से भोपाल में छह देशों के टूर्नामेंट में मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

चेन्नई ओपन में माया और वैष्णवी का धमाका, पहली बार डब्ल्यूटीए टूर पर दर्ज की जीत

भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती और वैष्णवी अडकर ने मंगलवार को यहां चेन्नई ओपन में उलटफेर करके पहली बार डब्ल्यूटीए टूर में जीत दर्ज की।

पेरिस मास्टर्स: जोकोविच की शानदार वापसी, वैचेरोट को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे

रिकॉर्ड सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में खराब शुरुआत से उबरकर जीत दर्ज की।

दो साल बाद शानदार वापसी, ओली रॉबिन्सन बने इंग्लैंड के क्रिकेटर ऑफ द ईयर

ओली रॉबिन्सन को मंगलवार को इंग्लैंड क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने इंटरनेशनल में शानदार वापसी की है। रॉबिन्सन करीब दो साल तक टीम में जगह नहीं बना सके लेकिन उन्होंने इस साल दमदार वापसी की है।