द इंडियन व्यू

पेरिस मास्टर्स: जोकोविच की शानदार वापसी, वैचेरोट को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे

रिकॉर्ड सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में खराब शुरुआत से उबरकर जीत दर्ज की।

Prakhar
November 4, 2026
1 min read
पेरिस मास्टर्स: जोकोविच की शानदार वापसी, वैचेरोट को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे

रिकॉर्ड सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में खराब शुरुआत से उबरकर जीत दर्ज की।

पुरुषों के रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने पहले दौर में वैलेंटीन वैचेरोट को 6-7 (5), 7-5, 6-1 से हराया। जोकोविच ने अपने करियर का 103वां खिताब जीतकर रोजर फेडरर की बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं। रिकॉर्ड जिमी कॉनर्स के नाम है जिन्होंने 109 खिताब जीते हैं।

तीसरी वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने कैमरन नॉरी को 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया जबकि 11वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने बेंजामिन बोंजी पर 3-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।

अन्य मैचों में फ्रांस के मोइज़ कौमे को नूनो बोर्गेस से 6-3, 6-1 से और 2022 के चैंपियन होल्गर रूने को 12वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल से 7-5, 6-4 से हार मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल में सजेगा महिला हॉकी का महाकुंभ, छह देशों के बीच होगी खिताबी जंग

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरा और कुल मिलाकर चौथा खिताब जीतने की कवायद में 19 नवंबर से भोपाल में छह देशों के टूर्नामेंट में मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

चेन्नई ओपन में माया और वैष्णवी का धमाका, पहली बार डब्ल्यूटीए टूर पर दर्ज की जीत

भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती और वैष्णवी अडकर ने मंगलवार को यहां चेन्नई ओपन में उलटफेर करके पहली बार डब्ल्यूटीए टूर में जीत दर्ज की।

दो साल बाद शानदार वापसी, ओली रॉबिन्सन बने इंग्लैंड के क्रिकेटर ऑफ द ईयर

ओली रॉबिन्सन को मंगलवार को इंग्लैंड क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने इंटरनेशनल में शानदार वापसी की है। रॉबिन्सन करीब दो साल तक टीम में जगह नहीं बना सके लेकिन उन्होंने इस साल दमदार वापसी की है।