सिर्फ 25 गेंदों में खत्म हुआ वनडे, खतरनाक पिच के कारण मैच रद्द
टोरंटो के किंग सिटी में मंगलवार को कनाडा और नीदरलैंड के बीच एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा था। ये मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद रद्द करना पड़ गया। इसके पीछे की वजह थी डेंजरस पिच। ये मुकाबला आईसीसी पुरुष क्रिकेट…

टोरंटो के किंग सिटी में मंगलवार को कनाडा और नीदरलैंड के बीच एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा था। ये मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद रद्द करना पड़ गया। इसके पीछे की वजह थी डेंजरस पिच।
ये मुकाबला आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का था, जो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफिकेशन से जुड़ा है। इस 50-50 ओवर के मैच में सिर्फ 25 गेंदें ही फेंकी गईं और फिर आगे मैच नहीं आयोजित करने का फैसला मैच अधिकारियों को लेना पड़ा।
इस मैच में कनाडा के खिलाफ नीदरलैंड्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, नीदरलैंड की पारी के सिर्फ 4.1 ओवर बाद ही मैच रद्द कर दिया गया। उस समय उनका स्कोर 1 विकेट पर 15 रन था।

दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डाउड बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। पिच में एक जैसा बाउंस नहीं था और खेल के छोटे से समय में बैट्समैन को कई बार चोट लगी। हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिन पहले इसी मैदान पर मुकाबला हुआ था। उसकी पिच भी अच्छी नहीं थी।
कनाडा बनाम नीदरलैंड मैच से चार दिन पहले यानी 12 जून को आईसीसी ने एक बयान जारी करके कहा था कि किंग सिटी की पिच, जिसका इस्तेमाल 8 जून को यूएसए और नीदरलैंड्स के बीच वनडे के लिए किया गया था, उसे अनसेटिस्फेक्ट्री यानी असंतोषजनक रेटिंग दी गई और एक डिमेरिट पॉइंट भी इस मैदान को दिया गया।
मैच रेफरी फिल थॉम्पसन ने यूएसए-नीदरलैंड्स मैच की पिच के बारे में कहा था, "यह पिच इस लेवल के क्रिकेट के लिए उम्मीद के मुताबिक स्टैंडर्ड से नीचे थी।" आईसीसी के पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के अनुसार, जिन पिचों को "अनसेटिस्फेक्ट्री" रेटिंग मिलती है, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया जाता है, जबकि "अनफिट" पिच रेटिंग से वेन्यू को तीन डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं।
डिमेरिट पॉइंट्स लगातार पांच साल तक एक्टिव रहते हैं और छह डिमेरिट पॉइंट्स होने पर वेन्यू को 12 महीने के लिए इंटरनेशनल मैच होस्ट करने से सस्पेंड कर दिया जाता है। 12 डिमेरिट पॉइंट्स से 24 महीने का बैन लगता है। ऐसे में टोरंटो के इस मैदान पर अब बैन का खतरा भी है, क्योंकि चार पॉइंट्स अब खराब पिचों के लिए इसे दिए गए हैं। आने वाले समय में ऐसा होता है तो फिर 12 महीने के लिए इस मैदान को इंटरनेशनल मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
