सिरसा में सो रही पत्नी को पति ने कस्सी से काटा
सिरसा : सिरसा जिला के गांव रामपुरा ढिल्लों में पति ने गहरी नींद में सोई पत्नी पर कस्सी से वार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल…

सिरसा : सिरसा जिला के गांव रामपुरा ढिल्लों में पति ने गहरी नींद में सोई पत्नी पर कस्सी से वार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रामपुरा ढिल्लों गांव में करीब 35 वर्षीय माया देवी की उसके पति रोहतास ने शनिवार सुबह हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रोहताश ने चारपाई पर सोई हुई पत्नी पर कस्सी से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने स्वयं ही पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति लाश के पास ही बैठा था। पुलिस ने कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए खून से लथपथ लाश को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी रोहतास दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि रोहताश की पत्नी घर में ही किरयाना व मनियारी की दुकान चलाती थी। ग्रामीणों ने अनुसार रोहताश शुक्रवार देर शाम को काम से घर लौटा और शनिवार अलसुबह घटना को अंजाम दे दिया। रोहताश का बड़ा बेटा उठा तो उसने यह मंजर देखा तो चीख-पुकार शुरू कर दी, जिस पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुखद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों को और स्पष्ट किया जाएगा। पुलिस अब हत्याकांड के हर पहलू की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
