सिरसा: आधा किलो अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार
सिरसा : स्थानीय पुलिस ने सिरसा क्षेत्र से कार सवार दो तस्करों को आधा किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने शनिवार को बताया कि सीआईए पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर…

सिरसा : स्थानीय पुलिस ने सिरसा क्षेत्र से कार सवार दो तस्करों को आधा किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने शनिवार को बताया कि सीआईए पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर तस्करों को दबोचा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान जेजे कॉलोनी सिरसा से होते हुए चतरगढ़ पट्टी फाटक सिरसा की तरफ आ रही थी। पुलिस टीम जब जईया कोल्ड स्टोर के नजदीक पंहुची तो सामने से कार आती दिखाई दी। कार में सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार को वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर कार सवार युवकों को काबू कर तलाशी ली तो कार के गियर बॉक्स में 500 ग्राम अफीम बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप पुत्र बलजिंद्र सिंह निवासी साहुवाला प्रथम व काशवीर पुत्र गुरदीप सिंह उर्फ गिट्टा निवासी किंगरा जिला सिरसा के रुप में हुई है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई। गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि नशा बेचने वालों की सुचना बेझिझक होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
उधर, पुलिस ने लाखों रुपये का 79 किलो चूरापोस्त बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को प्रोटेक्शन वांरट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए सिरसा प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान खेता राम निवासी जिला बीकानेर राजस्थान के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चूरापोस्त तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
