सिरसा: आठ नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन, गांजा व चूरापोस्त बरामद
सिरसा : स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन, गांजा, चूरापोस्त, नशीली गोलिया व कैप्सलू बरामद किए हैं। सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने…

सिरसा : स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन, गांजा, चूरापोस्त, नशीली गोलिया व कैप्सलू बरामद किए हैं। सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव ओढां क्षेत्र में मौजूद थी।
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया और पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से चार किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव तारूआना निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने मंडी कालांवाली से पवीन कुमार को हेरोइन सहित काबू किया है।
चौटाला पुलिस चौकी ने गांव चौटाला क्षेत्र से बिहार निवासी जितेंद्र कुमार को आधा किलोग्राम गांजा सहित काबू किया है। चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव चौटाला के नजदीक भारतमाला पुल क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो कि पुलिस टीम को देखकर रूक गया और वापस जाने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से आधा किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सीआईए डबवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में जगसीर को गिरफ्तार किया है।
सीआईए प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने गांव देसूजोधा क्षेत्र से पंजाब निवासी बीरबल व सुखविंद्र को हेरोइन सहित काबू किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें जगसीर ने हेरोइन सप्लाई की थी। डबवाली शहर थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में वांछित आरोपी डबवाली निवासी सुखजीवन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने डबवाली प्रतिबंधित आठ सौ नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित इंद्राज, सतबीर व अनुज को गिरफ्तार किया है। चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव चौटाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान तीन युवक आते दिखाई दिए जिन्हें शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से नशीली गोलियो व कैप्सूल बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अभियोग दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
