द इंडियन व्यू

सिनसिनाटी ओपन : सिनर और अल्काराज क्वार्टर फाइनल में

सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर और नंबर दो खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने जगह बनाई। मैच में कार्लोस अल्काराज ने इटली के लुका नार्डी को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह…

Ragwendra P Singh
August 14, 2025
2 min read
सिनसिनाटी ओपन : सिनर और अल्काराज क्वार्टर फाइनल में

सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर और नंबर दो खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने जगह बनाई। मैच में कार्लोस अल्काराज ने इटली के लुका नार्डी को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

अल्काराज ने मैच की शुरुआत से दबदबा बनाए रखा और मैच के पहले 14 में से 13 अंक जीते। स्पेन के इस खिलाड़ी ने पहला सेट 27 मिनट में जीते।

साभार : गूगल

दूसरे सेट में नॉर्डी ने अल्काराज को कड़ा संघर्ष करने दिया। एक समय ऐसा भी आया, जब वह 2-4 से पीछे थे। लेकिन, अल्काराज ने वापसी की और लगातार चार गेम जीतकर सेट 6-4 से अपने नाम किया। जीत के बाद अल्काराज ने कहा, "मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में मेरा यह अब तक का सबसे अच्छा मैच था।

मैं आज गेंद को जिस तरह से महसूस कर रहा था और जिस तरह से मैं आगे बढ़ रहा था, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था। मुझे लगता है कि मैं ऐसा कर पा रहा हूं। मुझे इस पर वास्तव में गर्व है।" इटली के जानिक सिनर ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सिनर ने बारिश से बाधित मैच में फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 6-4, 7-6(4) से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। सिनर मैच की शुरुआत में लय में नहीं थे, लेकिन धीरे-धीरे वह लय में लौटे और जीत हासिल की। जीत के बाद सिनर ने कहा, "मन्नारिनो एक बहुत ही कठिन प्रतिद्वंद्वी है और बाकी से अलग हैं।

इसलिए नहीं कि वह बाएं हाथ से खेलते हैं। उनका शॉट अक्सर नीचे रहता है। मैंने बस अच्छी सर्विस करने की कोशिश की और यह देखने की कोशिश की कि मैं रिटर्न गेम में क्या कर सकता हूं।

वह बहुत अच्छी सर्विस कर रहे थे, खासकर एड साइड पर; वाइड वाली बहुत सटीक थी। मुझे मैच खत्म करने में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन अंत में जीत के साथ अगले राउंड में पहुंचकर बहुत खुश हूं।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।