द इंडियन व्यू

सिनक्यूफील्ड कप : प्रज्ञानानंदा दूसरे स्थान पर, गुकेश चौथे स्थान पर

सिनक्यूफील्ड कप शतरंज के पांचवें दौर में ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ खेला, विश्व विजेता डी गुकेश हार से बाल बाल बचे और पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ के साथ अंक बांटे।…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
1 min read
सिनक्यूफील्ड कप : प्रज्ञानानंदा दूसरे स्थान पर, गुकेश चौथे स्थान पर

सिनक्यूफील्ड कप शतरंज के पांचवें दौर में ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ खेला, विश्व विजेता डी गुकेश हार से बाल बाल बचे और पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ के साथ अंक बांटे। पांचवें दौर के सभी मैच ड्रॉ रहे।

साभार : गूगल

अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने 3 . 5 अंक के साथ्र एकल बढत बनाई। उन्होंने हमवतन वेसली सो से ड्रॉ खेला। दूसरे मुकाबलों में अमेरिका के सैमुअल सेवियान ने उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से ड्रॉ खेला जबकि लेवोन आरोनियन और फ्रांस के अलीरजा फिरोजा का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।

प्रज्ञानानंदा दूसरे और आरोनियन तीसरे स्थान पर हैं जबकि गुकेश, फिरोजा, वेसली, सेवियान और वाचियेर लाग्रेव 2 . 5 अंक लेकर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। ग्रैंड शतरंज टूर से शीर्ष चार खिलाड़ी इस साल के आखिर में होने वाले फाइनल में जगह बनायेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।