पीकेएल 12 : लगातार जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी यूपी योद्धाज़
विशाखापट्टनम : यूपी योद्धाज़ प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 में लगातार तीसरी जीत की तलाश में 5 सितंबर को रात 9 बजे विशाखापट्टनम के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स से भिड़ेंगे। योद्धाज़ ने…

विशाखापट्टनम : यूपी योद्धाज़ प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 में लगातार तीसरी जीत की तलाश में 5 सितंबर को रात 9 बजे विशाखापट्टनम के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स से भिड़ेंगे।

योद्धाज़ ने सीज़न की शानदार शुरुआत करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की हैं। पहले तेलुगु टाइटन्स और फिर पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीत हासिल की योद्धाज़ ने। टीम फिलहाल अंकतालिका में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, हरियाणा स्टीलर्स आठवें स्थान पर हैं। हरियाणा ने अपने पिछले मुकाबले में यू मुम्बा को टाई-ब्रेकर में हराकर दो अंक जुटाए हैं।
योद्धाज़ की उम्मीदें उनके अटैक और डिफेंस आक्रामक के धुरंधरों-गगन गौड़ा और सुमित सांगवान-पर टिकी होंगी। गौड़ा अब तक दो मैचों में 21 रेड प्वॉइंट्स हासिल कर चुके हैं, जबकि कप्तान सांगवान ने अशु सिंह के साथ बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए 13 टैकल प्वॉइंट्स जुटाए हैं।
हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ जीत कीहैट्रिक पर निगाहें
वहीं स्टीलर्स के लिए नवीन कुमार और विनय की जोड़ी ने यू मुम्बा के खिलाफ 17 अंक अर्जित किए थे। इस जोड़ी को रोकना योद्धाज़ के लिए जीत का अहम मंत्र साबित होगा।
यूपी योद्धाज़ के सहायक कोच उपेंद्र मलिक ने मुकाबले से पहले कहा, “जब हम किसी मज़बूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करते हैं, तो हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा होता है कि योजनाओं पर टिके रहकर हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। हमारा ध्यान हमेशा उसी ब्लूप्रिंट को फॉलो करने पर रहता है जो हमने तैयार किया है, चाहे हालात दबाव भरे ही क्यों न हों।
गगन जैसे खिलाड़ी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, जो कठिन मौकों पर टीम को उभारते हैं। पटना पाइरेट्स के खिलाफ हमारी जीत में यह साफ झलका। यह अभी सीज़न की शुरुआती अवस्था है, हमने हरियाणा के दो मैचों का बारीकी से विश्लेषण किया है और उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे।”
पीकेएल 12 में योद्धाज़ ने व्यक्तिगत चमक और सामूहिक क्षमता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। सांगवान इस समय सर्वाधिक टैकल प्वॉइंट्स (13), सर्वाधिक हाई-फाइव्स (2), और सर्वाधिक सफल टैकल (12) के मामले में शीर्ष पर हैं।
वहीं गौड़ा ने अब तक सबसे ज़्यादा सुपर रेड्स (2) दर्ज की हैं। इसके अलावा उपकप्तान अशु सिंह, शिवम चौधरी और गुमान सिंह जैसे खिलाड़ियों का योगदान भी योद्धाज़ को स्टीलर्स के खिलाफ इस रोमांचक भिड़ंत के लिए पूरी तरह तैयार करता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
