द इंडियन व्यू

सिडनी टेस्ट : स्मिथ- हेड की शतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मजबूत बढ़त

सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में मजबूत स्थिति बनाई है। टीम ने 7 विकेट पर 518 रन बनाए, जिसमें कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ की नाबाद…

Ragwendra P Singh
January 6, 2026
2 min read
सिडनी टेस्ट : स्मिथ- हेड की शतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मजबूत बढ़त

सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में मजबूत स्थिति बनाई है। टीम ने 7 विकेट पर 518 रन बनाए, जिसमें कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ की नाबाद शतकीय पारी और ब्यू वेबस्टर का सहयोग प्रमुख रहा।

निराशाजनक फॉर्म के बाद स्मिथ ने सीरीज का अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 129 रन नाबाद बनाए। यह स्मिथ का करियर का 37वां शतक और एशेज में उनका 13वां शतक है।

एशेज में शतकों के मामले में स्मिथ केवल डॉन ब्रैडमैन (19 शतक) से पीछे हैं। वहीं, कुल रन बनाने के मामले में भी स्मिथ डॉन ब्रैडमैन (5028) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

स्मिथ ने अपनी पारी के दौरान टीम को बड़ी बढ़त दिलाई, और उनके साथ ब्यू वेबस्टर ने 42 रन नाबाद बनाए। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी रही।

@ICC

ट्रेविस हेड ने भी सीरीज का तीसरा शतक जड़ते हुए 163 रन की पारी खेली। इस प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 134 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड से ब्रायडन कार्स ने 3, बेन स्टोक्स ने 2, और जोश टंग तथा जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए थे। इसमें जो रूट ने 160 और हैरी ब्रूक ने 84 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।