द इंडियन व्यू

शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़

शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।

Prakhar
November 27, 2026
2 min read
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़

लखनऊ। शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।

लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, शिवानी पब्लिक स्कूल और शिवानी स्पोर्ट्स एंड इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयी चैंपियनशिप का उद्घाटन लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल परिसर में किया।

चैंपियनशिप के पहले दिन पांच राउंड के मुकाबले हुए। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों में रेयांश कश्यप (अंडर-11), भार्गव पोरवाल (अंडर-13), आदित्य सिंह (अंडर-15), उज्ज्वल राज श्रीवास्तव (अंडर-17), कुंवर प्रणव सिंह (अंडर-7) और मोहम्मद ऐश (अंडर-9) ने बढ़त बनाई।

चैंपियनशिप में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अंडर-7 से अंडर-19 आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी रणनीतिक सोच, धैर्य और एकाग्रता के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने में जुटे हैं। मुकाबले स्विस लीग प्रारूप में खेले जा रहे हैं।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही उनमें तार्किक क्षमता, धैर्य और एकाग्रता का विकास करना है। ऐसे आयोजन बच्चों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं।

चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 21 हजार, 11 हजार और 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।