दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में एल्डिको के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल खेले गए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि भूपेंद्र चौधरी (आईएएस) सहित विशिष्ट अतिथि यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल, एल्डिको के सीनियर डीजीएम, सेल्स एवं मार्केटिंग पारितोष एवं एल्डिको के डीजीएम, सेल्स एवं मार्केटिंग अमित पैटरसन ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
इससे पूर्व एसडीएस से संस्थापक सदस्य पवन सागर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रतन शर्मा (निदेशक कोचिंग, एसडीएस), अभिषेक विक्रम सिंह, अमृतन्जय कुमार, हिंद गौरव कुशवाहा व आकाश तिवारी सहित अन्य भी मौजूद रहे।
बालक एकल फाइनल में छठी वरीय आरव भास्कर ने तीसरी वरीय यूपी के ही के अनुरुद्ध कुमार को कड़े मुकाबले में 1-6, 7-5, 7-6(2) से पराजित किया।
मैच में आरव ने पहला सेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए दूसरा सेट जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया। निर्णायक सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें आरव ने टाईब्रेक में जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।
इसके बाद बालक युगल फाइनल में भी आरव ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। दूसरी वरीय आरव भास्कर व रोहिन राज की जोड़ी ने शीर्ष वरीय अनुरुद्ध कुमार व वंशराज जलोटा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
