द इंडियन व्यू

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

Prakhar
November 27, 2026
3 min read
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद इंग्लैंड ने टी20 सीरीज का पहला मैच गंवा दिया था। इसके बाद अगले मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली।

अब बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड 29 नवंबर और 2 दिसंबर को क्रमश: सिडनी और कैनबरा में सीरीज के शेष मुकाबले खेलेगा। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 16.5 ओवरों में महज 108 रन पर ढेर हो गई।

यह इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का अपने घरेलू मैदान पर टी20 क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है। मेजबान टीम को 11 के स्कोर पर कप्तान मिचेल मार्श (11) के रूप में बड़ा झटका लग गया था। इसके बाद जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सैम हार्पर के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 55 रन तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया को 5.1 ओवर में हार्पर के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 26 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। मैकगर्क 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, निखिल चौधरी ने 19 रन, जबकि मिचेल ओवन ने 17 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से जेमी ओवरटन ने 5 विकेट झटके, जबकि लियाम डॉसन ने 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, सैम करन ने 1 विकेट झटका। इसके जवाब में, इंग्लैंड ने 8.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

सलामी जोड़ी के रूप में फिलिप साल्ट ने एन्यूरिन डोनाल्ड के साथ 14 गेंदों में 24 रन की साझेदारी की। साल्ट 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने डोनाल्ड के साथ मोर्चा संभाला। इंग्लैंड ने 3.5 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए थे। इसी बीच बारिश ने दखल दिया। खेल जब दोबारा शुरू हुआ, तब तक टीम को 97 गेंदों में 64 रन की दरकार थी।

पांचवें ओवर में टीम को कप्तान हैरी ब्रूक (9) और डोनाल्ड (32) के रूप में दो झटके लगे और छठे ओवर में इंग्लैंड के खाते में सिर्फ 4 रन जुड़ सके। इंग्लैंड ने 6 ओवरों की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 53 रन बना लिए थे। इसके बाद फिर से बारिश ने व्यवधान पैदा किया। खेल फिर से शुरू हआ, तो टीम को 17 ओवरों में 98 रन का लक्ष्य दिया गया।

इसके बाद जॉर्डन कॉक्स और टॉम बैंटन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 8.4 ओवर तक टीम को 91/3 के स्कोर तक पहुंचा दिया था। फिर से बारिश ने दखल दिया और इंग्लैंड की पारी का एक और ओवर कम किया गया।

पुन: संशोधित लक्ष्य के तहत यहां से मेहमानों को जीत के लिए सिर्फ 2 रन की दरकार थी और मैच शुरू होने के बाद पहली ही गेंद पर कॉक्स ने डबल लेकर इंग्लैंड को मैच जिता दिया। कॉक्स (नाबाद 33) और बैंटन (नाबाद 10) के बीच 24 गेंदों में 44 रन की अटूट साझेदारी हुई। इंग्लैंड की तरफ से तीनों विकेट रिले मेरेडिथ ने हासिल किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।