पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित अब हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। पंड्या ‘ट्रेड’ (खिलाड़ियों की अदला-बदली) के तहत तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ हुए सौदे में पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं।
रोहित (39 वर्ष) ने मुंबई इंडियंस की ओर से जारी बयान में कहा, ‘‘मैं आईपीएल के 20वें सत्र और आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं। मैं चाहता हूं कि हमारी पलटन को जश्न मनाने के कई मौके मिलें। हमारा ध्यान अपने अंदाज में क्रिकेट खेलने, एकजुट होकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर रहेगा। ’’
रोहित 2013 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे, लेकिन आईपीएल 2023 के बाद उन्हें इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया और पंड्या को टीम की कमान सौंपी गई थी।
मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते। लेकिन 2020 में अंतिम बार खिताब जीतने के बाद मुंबई की फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
टीम 2021 में पांचवें, 2022 में 10वें स्थान पर रही जबकि 2023 में क्वालीफायर 2 में हारकर बाहर हो गई। इसके बाद टीम प्रबंधन ने कप्तान बदलने का फैसला किया।
हालांकि पंड्या की कप्तानी में भी मुंबई का प्रदर्शन बेहतर नहीं हुआ। टीम 2024 में 10वें और 2026 में नौवें स्थान पर रही। 2025 में टीम क्वालीफायर 2 तक पहुंची लेकिन इसके आगे नहीं बढ़ सकी।
रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स (पूर्व फ्रेंचाइजी) के साथ की थी। उन्होंने अब तक 281 मैच में 7,329 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने 283 मैच में नौ शतक और 68 अर्धशतकों से 9,336 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
