पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
ये अनुबंध 30 जून, 2027 तक प्रभावी रहेंगे। तीन श्रेणियों में जारी सूची के अनुसार मुनीबा अली सिद्दीकी, नशरा संधू और सिदरा अमीन को श्रेणी बी में रखा गया है। आयशा जफर, गुल फिरोजा और सदफ शमास को श्रेणी सी में जगह मिली है।
मुनीबा और सिदरा पिछले अनुबंध चक्र में श्रेणी ए का हिस्सा थीं, लेकिन इस बार उन्हें श्रेणी बी में भेज दिया गया है। गुल फिरोजा और सदफ शमास ने श्रेणी डी से श्रेणी सी में जगह बनाई है, जबकि आयशा जफर पहली बार केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल हुई हैं।
पीसीबी ने बताया कि खिलाड़ियों की श्रेणियां तय करते समय उनके हालिया प्रदर्शन और फिटनेस के साथ-साथ टीम की भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है।
नई सूची में पिछले सत्र के 13 खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। इनमें आलिया रियाज, डायना बैग, रमीम शमीम, नाजिहा अल्वी, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, सिदरा नवाज, सैयदा आरूब शाह, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर शामिल हैं। इनके अलावा उभरती हुई खिलाड़ी ऐमान फातिमा और शवाल जुल्फिकार भी केंद्रीय अनुबंध से बाहर हो गई हैं।
बोर्ड ने यह भी कहा कि केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाली खिलाड़ियों का नियमित रूप से फिटनेस आकलन किया जाएगा और उन्हें अनुबंध की पूरी अवधि के दौरान निर्धारित मानकों को बनाए रखना होगा।
केंद्रीय अनुबंध
श्रेणी ए: फातिमा सना, सादिया इकबाल।
श्रेणी बी: मुनीबा अली सिद्दीकी, नशरा संधू, सिदरा अमीन।
श्रेणी सी: आयशा जफर, गुल फिरोजा, सदफ शमास।
सम्बंधित ख़बरें
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
