द इंडियन व्यू

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

Prakhar
November 27, 2026
2 min read
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

60 चालों तक चले इस मुकाबले के ड्रॉ रहने के बाद दोनों का स्कोर 1.5-1.5 हो गया है। स्विट्जरलैंड के जेनेवा में जारी इस चैंपियनशिप का तीसरा गेम अब तक के मुकाबलों में सबसे लंबा और रोमांचक रहा।

पहली बार दोनों खिलाड़ियों ने 40 चालों के निर्धारित टाइम कंट्रोल को पार किया। इस दौरान गुकेश के पास समय के लिहाज से अच्छी बढ़त थी और उनके पास मुकाबले को अपने पक्ष में करने का मौका भी था। हालांकि, सिंदारोव ने भारी समय के दबाव के बावजूद धैर्य बनाए रखा और सटीक चालों से गुकेश की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला देर तक चला और आखिरकार 60 चालों के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, इस परिणाम से गुकेश को अगले गेम के लिए थोड़ी राहत मिली है। चौथे गेम में वह सफेद मोहरों के साथ खेलेंगे, जिससे उन्हें पहली चाल चलने का फायदा मिलेगा।

शुक्रवार को चैंपियनशिप में विश्राम का दिन रहेगा। इसके बाद दोनों खिलाड़ी चौथे गेम में आमने-सामने होंगे। इस विश्व चैंपियनशिप में कुल 14 क्लासिकल गेम खेले जाने हैं।

खिताब अपने नाम करने के लिए किसी खिलाड़ी को सबसे पहले 7.5 अंक हासिल करने होंगे। यदि 14 गेम के बाद दोनों खिलाड़ियों का स्कोर बराबर रहता है तो विजेता का फैसला टाईब्रेकर मुकाबलों के जरिए किया जाएगा।

इस चैंपियनशिप की कुल पुरस्कार राशि 25 लाख डॉलर रखी गई है। प्रत्येक गेम जीतने वाले खिलाड़ी को दो लाख डॉलर मिलेंगे, जबकि बाकी पुरस्कार राशि दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटी जाएगी। वहीं, मुकाबला टाईब्रेकर तक पहुंचने की स्थिति में विजेता को 13 लाख डॉलर और उपविजेता को 12 लाख डॉलर दिए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।