द इंडियन व्यू

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

Prakhar
November 27, 2026
1 min read
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

विश्व रैंकिंग में 173वें स्थान पर काबिज शीर्ष वरीयता प्राप्त वजीरल्ली ने बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त मेन्शॉवी को 7-11, 11-7, 11-9, 11-2 से हराया।

वजीरल्ली पिछले सप्ताह मुंबई में राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे और इस तरह से अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में सफल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।