काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के काइतो उएसुगी/ताकेरु युजुकी की जोड़ी को 7-6(4), 6-4 से हराया।
बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर काधे और बंथिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027 के डबल्स मुकाबलों के लिए वाइल्डकार्ड हासिल किया। इस जीत के साथ, बंथिया ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेलने का मौका पक्का कर लिया है, जबकि काधे ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना डेब्यू करेंगे।
काधे जूनियर स्तर पर चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। वे 2025 में विंबलडन और यूएस ओपन का भी हिस्सा थे, जहां वे पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे। उन्होंने नवंबर 2017 में वियतनाम के थू दाऊ मोट सिटी में अपना पहला आईटीएफ सिंगल्स खिताब जीता था।
वहीं, बंथिया की एटीपी डबल्स रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 115 है, जो उन्होंने 21 सितंबर 2026 को हासिल की थी। वे वर्तमान में भारत के चौथे नंबर के डबल्स खिलाड़ी हैं।
इस हफ्ते चीन में चेंगदू में आयोजित 'एओ 2027 एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ' के समापन पर दो सिंगल्स और दो डबल्स वाइल्डकार्ड तय किए जाने थे। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में (मेंस और विमेंस, सिंगल्स और डबल्स मिलाकर) हिस्सा लेने वाले भारतीयों में केवल बंथिया, काधे और रामनाथन शामिल थे।
यह टूर्नामेंट 23 नवंबर को सिचुआन इंटरनेशनल टेनिस सेंटर में शुरू हुआ। यहां 16 खिलाड़ियों वाले पुरुष या महिला सिंगल्स ड्रॉ में जापान के शो शिमाबुकुरो सबसे ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। मेंस डबल्स इवेंट में सबसे ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी जापान के उएसुगी थे, जो वर्तमान में एटीपी डबल्स रैंकिंग में 84वें स्थान पर हैं और युजुकी के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे थे।
शुक्रवार को डबल्स फाइनल के बाद, शनिवार को सिंगल्स फाइनल खेले जाएंगे। पिछले साल के प्ले-ऑफ इवेंट्स को बू युनचाओकेटे और जरीना दियास ने जीते, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेन-ड्रॉ सिंगल्स में वाइल्डकार्ड मिल गया।
सम्बंधित ख़बरें
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
