द इंडियन व्यू

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

Prakhar
November 27, 2026
2 min read
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 1-0 से हराया। भारत से मुमताज खान ने 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। नवनीत कौर ने 18वें मिनट में मैदानी गोल करके बढ़त 2-0 कर दी।

दीपिका ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 3-0 से आगे कर दिया। इसके दो मिनट बाद नूर अजहर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मलेशिया का खाता खोला।

दीपिका ने 30वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढ़त फिर तीन गोल की कर दी। इस तरह भारतीय टीम मध्यांतर तक 4-1 से आगे थी। सुनेलिता टोप्पो ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढ़त 5-1 कर दी।

मलेशिया की नूरामीरा जुल्किफली ने 52वें मिनट में मैदानी गोल किया, लेकिन इशिका ने 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की 6-2 से जीत सुनिश्चित कर दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।