सिटी की बड़ी जीत से बढ़ी आर्सेनल की टेंशन, टाइटल रेस में आया नया मोड़
मैनचेस्टर सिटी ने यहां ब्रेंटफोर्ड को एकतरफा मैच में 3-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल पर दबाव बढ़ा दिया। सिटी से जेरेमी डोकू, एर्लिंग हेलेंड और ओमार मारमोश ने गोल दागे जिससे आर्सेनल और दूसरे स्थान पर…

मैनचेस्टर सिटी ने यहां ब्रेंटफोर्ड को एकतरफा मैच में 3-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल पर दबाव बढ़ा दिया। सिटी से जेरेमी डोकू, एर्लिंग हेलेंड और ओमार मारमोश ने गोल दागे जिससे आर्सेनल और दूसरे स्थान पर चल रही इस टीम के बीच अब सिर्फ दो अंक का अंतर रह गया है।
आर्सेनल के 35 मैच में 76 जबकि सिटी के इतने ही मैच में 74 अंक हैं। गत चैंपियन लीवरपूल ने चेल्सी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला और इस दौरान प्रशंसकों ने टीम की हूटिंग भी की। तीसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने सदरलैंड से गोल रहित ड्रॉ खेला जबकि छठे स्थान पर चल रहे बोर्नेमाउथ ने फुलहम को 1-0 से हराया।

ब्राइटन ने वोल्वरहैम्पटन को 3-0 से हराया। चैंपियन्स लीग के प्ले ऑफ सेमीफाइनल के पहले चरण में मिडिल्सबोरो और साउथम्पटन ने गोल रहित ड्रॉ खेला। दूसरे चरण का मैच मंगलवार को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
