सांवलियाजी दर्शनार्थ जा रहे पदयात्री से चाकू की नाेेंक पर लूट, दो थानों के काटे चक्कर
चित्तौड़गढ़ : जिले में आसावरा माताजी से सांवलियाजी जाने वाले सड़क मार्ग पर पदयात्रियों से लूट का मामला सामने आया है। सांवलियाजी जा रहे पांच पदयात्रियों में से एक पदयात्री के साथ चाकू की नोंक पर लूट की हुई है। तीन अज्ञात…

चित्तौड़गढ़ : जिले में आसावरा माताजी से सांवलियाजी जाने वाले सड़क मार्ग पर पदयात्रियों से लूट का मामला सामने आया है। सांवलियाजी जा रहे पांच पदयात्रियों में से एक पदयात्री के साथ चाकू की नोंक पर लूट की हुई है। तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और युवक से मारपीट कर मोबाइल छीन कर भाग छूटे। यह पदयात्री खाेड़िप से सांवलिया जी पदयात्रा को निकले थे। वहीं रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पीड़ित को भदेसर व मंडफिया थाने के चक्कर काटने पड़े।
जानकारी के अनुसार खोड़िप निवासी मनोज कुमार पुत्र चेनराम कुमावत अपने चार साथी हरिश, पवन, कन्हैयालाल और शुभम के साथ दर्शन के लिए निकले थे। आसावरा माताजी के थोड़ी ही दूर चलने के बाद तरजेला गांव के समीप तीन अज्ञात बदमाश बिना नम्बर की बाइक लेकर वहां पहुंचे। मनोज के समीप पहुंचते ही बाइक पर लगे हुए लकड़ी के डंडे से मारपीट करने लगे। इनमें से एक युवक ने चाकू निकाल कर गर्दन पर लगा दिया और पदयात्री का मोबाइल छीन लिया। एकाएक हुई घटना से मनोज घबरा गया। उसके साथी आगे पीछे चल रहे थे। वहीं कुछ दूरी पर प्रतापगढ़ के पदयात्री भी थे। मनोज के चिल्लाने पर वे भी समीप आ गए। इस दरमियान तीनों युवक बाइक से भाग छूटे। पीड़ित मनोज ने बताया कि तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसलिए उनकी शक्ल नहीं देख पाए। इधर, लूट की घटना के बाद तुरंत 112 पर कॉल लगाया और जानकारी दी गई। वहीं मंडफिया और भदेसर दोनों थानों को भी सूचित किया गया। इसके बाद पीड़ित मनोज को 112 पर मंडफिया थाने जाने को कहा तो वह अपने दोस्तों के साथ बस पकड़ कर मंडफिया पहुंचा। लेकिन वहां पर उसे अपने क्षेत्र का मामला नहीं बता कर भदेसर भेज दिया। भदेसर जाने के बाद उसे फिर से मंडफिया का क्षेत्राधिकार बता कर मंडफिया जाने को कहा। आखिरकार युवक फिर से मंडफिया पहुंचा तब जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
