द इंडियन व्यू

ओडिशा-बेंगलुरु मुकाबला 1-1 से ड्रॉ, सांचेज़ ने दिलाई बराबरी

गोवा : इंडियन सुपर लीग 2025-26 में ओडिशा एफसी और बेंगलुरु एफसी के बीच खेले गए मुकाबले में ब्रायन सांचेज़ के दूसरे हाफ में किए गए पेनल्टी गोल ने रहीम अली के शुरुआती गोल की बराबरी कर दी, जिससे दोनों टीमों के बीच पीजेएन…

Ragwendra P Singh
May 4, 2026
3 min read
ओडिशा-बेंगलुरु मुकाबला 1-1 से ड्रॉ, सांचेज़ ने दिलाई बराबरी

गोवा : इंडियन सुपर लीग 2025-26 में ओडिशा एफसी और बेंगलुरु एफसी के बीच खेले गए मुकाबले में ब्रायन सांचेज़ के दूसरे हाफ में किए गए पेनल्टी गोल ने रहीम अली के शुरुआती गोल की बराबरी कर दी, जिससे दोनों टीमों के बीच पीजेएन स्टेडियम, फातोर्डा में सोमवार को खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण रखने के बावजूद बेंगलुरु एफसी ओडिशा की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में असफल रही और अंततः एक अंक से संतोष करना पड़ा।

टीम 11 मैचों में 17 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है और अपना अवे अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है, जबकि ओडिशा एफसी 10 मैचों में सात अंकों के साथ 13वें स्थान पर है। ब्रायन सांचेज़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ओडिशा एफसी 1 (रहीम अली 34’) बेंगलुरु एफसी 1 (ब्रायन सांचेज़ 48’ (पेनल्टी)

बेंगलुरु एफसी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और रयान विलियम्स तथा शिवा शक्ति एन. के जरिए ओडिशा की रक्षापंक्ति को भेदने की कोशिश की, लेकिन अंतिम तीसरे हिस्से में निर्णायक फिनिशिंग की कमी साफ दिखी। वहीं, ओडिशा ने काउंटर अटैक के जरिए खतरा पैदा किया, जहां रहीम अली और इसाक वानलालरुआतफेला ने समय-समय पर बेंगलुरु की रक्षा को चुनौती दी।

Photo: Shibu Preman / Focus Sports / ISL

मेजबान टीम ने 34वें मिनट में तेज़ ट्रांज़िशन के जरिए बढ़त हासिल की। लालरिनफेला खियांगते ने थ्रो-इनको इंटर सेप्टकर रहीम अली को सटीक थ्रू बॉल दी। रहीम ने बेहतरीन संयम दिखाते हुए बॉक्स में प्रवेश किया और गुरप्रीत सिंह को छकाते हुए गेंद को निचले कोने में पहुंचा दिया।

हाफटाइम से पहले बेंगलुरु ने बराबरी की कोशिश में तेजी दिखाई, लेकिन ओडिशा की रक्षापंक्ति, जिसका नेतृत्व कार्लोसडेलगाडो कर रहे थे, मजबूती से डटी रही। अनुशासित पहले हाफ के बाद ओडिशा बढ़त के साथ ब्रेक में गई।

पेप मुन्योज़ की टीम ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही बदलाव के बाद वापसी की राह बनाई। 47वें मिनट में सब्स्टीट्यूट सोहम वर्ष्नेय ने पेनल्टी हासिल कर तुरंत प्रभाव डाला। ब्रायन सांचेज़ ने आगे बढ़कर आत्मविश्वास के साथ पेनल्टी को टॉप कॉर्नर में बदलते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

Photo: Shibu Preman / Focus Sports / ISL

गोल के बाद उत्साहित बेंगलुरु ने आक्रमण तेज कर दिया और लगभग एक घंटे के आसपास कई मौके बनाए। हालांकि, ओडिशा ने दबाव झेलते हुए मैच में वापसी नहीं होने दी। अनुज कुमार ने गोल पोस्ट पर महत्वपूर्ण बचाव किए, जबकि कार्लोस डेलगाडो और थोइबा सिंह ने सांचेज़, शिवा शक्ति और सोहम के प्रयासों को ब्लॉक कर दिया।

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, बेंगलुरु ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन ओडिशा की गहरी रक्षात्मक संरचना के खिलाफ निर्णायक मौका बनाने में संघर्ष करती रही। दूसरी ओर, ओडिशा ने तेज काउंटर अटैक पर भरोसा किया, जहां इसाक और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों ने कुछ मौके बनाए, लेकिन गुरप्रीत को ज्यादा परख नहीं सके।

अंतिम चरणों में बेंगलुरु ने लगातार कॉर्नर और लंबी दूरी के शॉट्स के जरिए जीत हासिल करने की कोशिश की, लेकिन अनुज कुमार ने संयम बनाए रखते हुए ओडिशा को एक महत्वपूर्ण अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।