द इंडियन व्यू

सर ज्योफ्री बॉयकॉट ने बेन स्टोक्स पर साधा निशाना: 'जैसा करोगे, वैसा भरोगे'

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर ज्योफ्री बॉयकॉट ने भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का बचाव किया और अपनी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को लताड़ लगाई। साभार : गूगल बॉयकॉट का कहना है कि दोनों भारतीय बल्लेबाजों को…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
3 min read
सर ज्योफ्री बॉयकॉट ने बेन स्टोक्स पर साधा निशाना: 'जैसा करोगे, वैसा भरोगे'

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर ज्योफ्री बॉयकॉट ने भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का बचाव किया और अपनी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को लताड़ लगाई।

साभार : गूगल

बॉयकॉट का कहना है कि दोनों भारतीय बल्लेबाजों को पूरा हक था कि वे खेलते रहें और मैनचेस्टर टेस्ट को जल्दी ड्रॉ करने के बेन स्टोक्स के अनुरोध को न मानें। ज्योफ्री बॉयकॉट एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के आखिरी दिन के आखिरी घंटे में हुए हैंडशेक ड्रामे के लिए इंग्लैंड के कप्तान की जमकर आलोचना की।

इंग्लैंड ने मैच को जीतने की पूरी कोशिश आखिरी दिन की, लेकिन रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने मेजबानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। जब यह पूरी तरह तय हो चुका था कि अब इस मैच का नतीजा ड्रॉ के रूप में ही निकलेगा तो इंग्लैंड के कप्तान ने चालाकी दिखाते हुए रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर से ड्रॉ के लिए हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन जडेजा ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि वे 89 रनों पर थे और वॉशिंगटन सुंदर 80 रन बना चुके थे।

दोनों बल्लेबाज शतकों के करीब थे, जो बाद में उन्होंने पूरे भी किए। स्टोक्स को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने जडेजा को ताना मारा कि तुम हैरी ब्रूक की गेंदों पर शतक जड़कर क्या करोगे। इस पूरे मसले पर ज्योफ्री बॉयकॉट ने अपने कॉलम में लिखा, "जैसा करोगे, वैसा भरोगे।

इंग्लैंड तब तक काफी आक्रामक था जब तक उसे इसकी जरूरत थी, विकेट लेने की खूब कोशिश की, इसलिए आप भारत को दोष नहीं दे सकते कि उसने टिके रहने की कोशिश की और दो बल्लेबाजों को शतक बनाने का मौका दिया, जिन्होंने जी-तोड़ मेहनत की थी। अगर आप इंग्लैंड की तरह देते हैं, तो आपको उसे स्वीकार भी करना होगा।

मैं स्टंप माइक के जरिए उन्हें भारत पर कटाक्ष करते हुए सुन सकता था, तो फिर जब इंग्लैंड का मन भर गया हो, तो वे उनके साथ अच्छा व्यवहार क्यों करें और मैदान छोड़ने पर क्यों राजी हों?" बॉयकॉट ने यह भी लिखा कि भारतीय खिलाड़ी बहुत सख्त हैं।

उन्होंने यह भी दावा कि अगर बेन स्टोक्स जडेजा और सुंदर की जगह होते तो वह भी बल्लेबाजी करते। उन्होंने कहा, "ये भारतीय खिलाड़ी बहुत मजबूत हैं। ये पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

अपनी टीम के लिए मैच बचाने के लिए पूरे दिन कड़ी मेहनत करने के बाद, मैं किसी को भी 89 रन पर बाहर जाने नहीं देता। रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर अपने शतकों के हकदार थे। उन्होंने गेंद को अच्छी तरह छोड़ा, बल्ले का पूरा मुंह दिखाया और हर कीमत पर अपने विकेट बचाए। शाबाश।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।